Advertisement

यूटिलिटी

Silver Price Crash: आज फिर चांदी क्रैश, हाई से अब 2 लाख रुपये सस्ती, सोना भी धड़ाम

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 13 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:30 PM IST
  • 1/6

सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलिसिला जारी है. सोमवार को तेजी से फिसली कीमती धातुओं के भाव मंगलवार को भी टूटा. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज का एक ओर जहां चांदी की कीमत में खबर लिखे जाने तक करीब 3300 रुपये प्रति किलो से अधिक की गिरावट आई, जिसके बाद Silver अपने लाइफ टाइम हाई से 2 लाख रुपये से ज्यादा सस्ती हो गई. वहीं सोना भी काफी सस्ता हो गया. आइए जानते हैं वायदा कारोबार से लेकर घरेलू मार्केट तक में 20, 22 और 24 कैरेट सोने का क्या लेटेस्ट रेट है? (Photo: ITG)

  • 2/6

MCX पर चांदी का भाव धड़ाम 
सबसे पहले बात करते हैं चांदी की वायदा कीमत में आई गिरावट के बारे में, तो 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाली चांदी बीते कारोबारी दिन सोमवार को दिनभर के कारोबार के बाद गिरावट लेकर 2,22,877 रुपये पर क्लोज हुई थी और मंगलवार को शुरुआती कारोबार के तेजी के साथ कारोबार करने के बाद अचानक फिसल गई और गिरते हुए 2,21,783 रुपये पर आ गई. यानी 1 किलो चांदी झटके में 3319 रुपये सस्ती हो गई. (Photo: Reuters)

  • 3/6

अपने हाई से और सस्ती हुई चांदी 
एमसीएक्स पर चांदी की कीमत में आई इस गिरावट के बाद अब ये कीमती धातु अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से और भी ज्यादा सस्ती हो गई है. दरअसल, इस साल जनवरी महीने में MCX Silver Price 4,20,048 रुपये प्रति किलो के हाई पर पहुंचा था और यहां से वर्तमान प्राइस की तुलना करें, तो चांदी 2,00,490 रुपये प्रति किलो सस्ती मिल रही है. (Photo: Reuters)

Advertisement
  • 4/6

सोने का भाव भी टूटा 
चांदी के बाद अब बात करें, सोने के वायदा भाव में आए चेंज के बारे में, तो MCX Gold Rate भी फिसला है. हालांकि, इस कीमती पीली धातु में गिरावट की रफ्तार चांदी की तरह तेज नहीं रही. 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाला 10 ग्राम सोना बीते कारोबारी दिन 1,49,543 रुपये पर क्लोज हुआ था, जो मंगलवार को गिरकर 1,48,550 रुपये पर आ गया. यानी ये 993 रुपये सस्ता हो गया. (Photo: Reuters) 

  • 5/6

घरेलू बाजार में सोना-चांदी सस्ता 
वायदा कारोबार के बाद अब बात करें, घरेलू बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आए बदलाव के बारे में, तो यहां भी ये कीमती धातुएं सस्ती हुई हैं. 24 कैरेट सोना सोमवार के 1,48,061 रुपये से गिरकर 1,47,617 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. चांदी की बात करें, तो ये 2,20,295 रुपये प्रति किलो से कम होकर 2,19,038 रुपये पर आ गया. इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com पर अपडेट अलग-अलग क्वालिटी के गोल्ड रेट पर नजर डालें, तो... (Photo: ITG)

गोल्ड क्वालिटी रेट/10 ग्राम
24 Karat Gold 1,47,617 रुपये/10 ग्राम
22 Karat Gold 1,47,026 रुपये/10 ग्राम
20 Karat Gold 1,35,217 रुपये/10 ग्राम  
18 Karat Gold  1,10,713 रुपये/10 ग्राम
14 Karat Gold 86,356 रुपये/10 ग्राम

 

  • 6/6

ज्वेलरी खरीद पर GST+मेकिंग चार्ज
यहां ध्यान रहे कि आईबीजेए द्वारा अपडेट किए जाने वाले Gold-Silver Rates देशभर में एक समान होते हैं, लेकिन जब आप ज्वेलरी शॉप पर आभूषण खरीदने के लिए जाते हैं, तो उस पर 3 फीसदी जीएसटी के साथ ही मेकिंग चार्ज भी देना होता है, जो अलग-अलग शहरों में अलग-अलग हो सकता है और इनके जुड़ने से कीमती धातुओं की कीमत बढ़ जाती है. (Photo: ITG) 

(नोट: सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement