Advertisement

यूटिलिटी

Gold Rate Change: सोना खरीदने का है प्लान? जरा ठहरें... पहले जान लें 20, 22, 24 कैरेट का रेट

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 11 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:28 AM IST
  • 1/6

सोना या चांदी की खरीदारी या फिर इन कीमती धातुओं में निवेश का प्लान बना रहे हैं, तो फिर जरा ठहरिए, ये खबर आपके लिए खास है. दरअसल, बीते सप्ताह के पांच कारोबारी दिनों में Gold-Silver Rate में बड़ा बदलाव आया है. ऐसे में खरीदारी से पहले इसके लेटेस्ट रेट्स के बारे में जान लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. आइए बताते हैं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX से लेकर घरेलू बाजार तक में Gold-Silver Price Change के बारे में...(Photo: ITG)

  • 2/6

MCX पर इतना बदला सोने का भाव 
सबसे पहले बात करते हैं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमत (MCX Gold Rate) में हफ्तेभर में आए बदलाव के बारे में, तो इससे पहले हफ्ते आखिरी ट्रेड गुरुवार को हुआ था, क्योंकि शुक्रवार को गांधी जयंती पर ट्रेडिंग बंद थी. उस समय 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाले 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,50,390 रुपये था और बीते शुक्रवार को ये ये तेज उछाल के साथ 1,51,503 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. (Photo: Reuters)

  • 3/6

घरेलू बाजार में सोना कितने का? 
एमसीएक्स के बाद अब बात घरेलू बाजार में सोने की कीमत में आए बदलाव की करें, तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com पर अपडेट रेट्स के मुताबिक, 24 Karat Gold Rate पहली अक्टूबर के अपने बंद 1,48,138 रुपये प्रति 10 ग्राम की तुलना में बीते शुक्रवार को 1,49,430 रुपये पर क्लोज हुआ. (Photo: ITG)

Advertisement
  • 4/6

अलग-अलग क्वालिटी के गोल्ड रेट
बीते सप्ताह के पांच कारोबारी दिनों में न सिर्फ 24 कैरेट सोने का भाव बदला है, बल्कि अलग-अलग क्वालिटी के गोल्ड रेट पर असर देखने को मिला है. (Photo: ITG)

गोल्ड क्वालिटी  गोल्ड रेट/10 ग्राम
24 Karat Gold  1,49,430 रुपये/10 ग्राम
22 Karat Gold 1,44,840 रुपये/10 ग्राम
20 Karat Gold 1,32,990 रुपये/10 ग्राम
18 Karat Gold 1,21,040 रुपये/10 ग्राम
14 Karat Gold 96,380 रुपये/10 ग्राम

  • 5/6

चांदी की कीमत कितनी बदली? 
सोने के भाव के बाद अब बताते हैं हफ्ते के पांच कारोबारी दिनों में चांदी की कीमत में आए चेंज के बारे में, तो सबसे पहले एमसीएक्स पर नजर डालने पर पता चलता है कि 1 अक्टूबर को 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाली चांदी का भाव 2,25,877 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था और बीते शुक्रवार को इसकी कीमत 2,25,820 रुपये पर क्लोज हुई. भले ही पांच कारोबारी दिनों में चांदी का दाम फ्लैट रहा हो, लेकिन ये अपने लाइफ टाइम हाई से काफी सस्ती मिल रही है, जो जनवरी महीने का 4,20,048 रुपये था. यहां से MCX Silver Price 1,94,228 रुपये प्रति किलो कम है. (Photo: Reuters)

  • 6/6

घरेलू मार्केट में चांदी का भाव
घरेलू मार्केट में भी बीते सप्ताह चांदी चमकी है, आईबीजेए रेट अपडेट देखें, तो 1 अक्टूबर को दिनभर के कारोबार के बाद घरेलू बाजार में ये कीमती धातु 2,20,829 रुपये पर बंद हुई थी, जबकि बीते पांच कारोबारी दिनों में इसकी कीमत में रोजाना बड़ा बदलाव देखने को मिला. IBJA रेट्स के मुताबिक बीते शुक्रवार को चांदी की कीमत 2,21,109 रुपये पर क्लोज हुई. बता दें कि घरेलू मार्केट में ज्वेलरी खरीद पर लागू 3 फीसदी जीएसटी के साथ ही मेकिंग चार्ज भी देना होता है, इससे सोना-चांदी की कीमतें बढ़ जाती हैं. (Photo: Reuters)

(नोट: सोना-चांदी खरीदने या फिर गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में निवेश से पहले अपने एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement