शेयर बाजार में आज क्‍यों आई धांसू तेजी? सेंसेक्‍स 1500 अंक चढ़ा, इतनी हुई कमाई

शेयर बाजार में गुरुवार को भारी तेजी देखने को मिली. सेंसेक्‍स 1500 अंक से ज्‍यादा चढ़ा तो वही निफ्टी तेजी से चढ़कर 2300 अंक के करीब पहुंच गया. इस तेजी के पीछे बड़ी वजह लार्जकैप स्‍टॉक में वैल्‍यू बाइंग रही.

Advertisement
शेयर बाजार में शानदार तेजी. (Photo: ITG) शेयर बाजार में शानदार तेजी. (Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्‍ली,
  • 15 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:44 PM IST

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को धांसू तेजी देखने को मिली. 30 शेयर वाला सेंसेक्‍स 1533 अंक या 2.11% चढ़कर 74,315.61 पर पहुंच गया. वहीं निफ्टी50 374.65 अंक या 1.66% चढ़कर 22,997.35 पर पहुंच गया, जो 23000 लेवल के काफी करीब है.

ओभरऑल मार्केट में भले ही शानदार तेजी रही, लेकिन मिडकैप और स्‍मालकैप में तगड़ी बिकवाली देखने को मिली. मिड और स्‍मालकैप इंडेक्‍स 1 प्रतिशत से ज्‍यादा टूटकर कारोबार कर रहे थे, जिस कारण ज्‍यादातर निवेशकों के पोर्टफोलियो में गिरावट हावी रही. 

Advertisement

यही कारण रहा है कि BSE मार्केट कैपिटलाइजेशन पर भी उतनी तेजी से नहीं बढ़ा. 470.40 लाख करोड़ रुपये मार्केट कैपिटलाइजेशन की तुलना में गुरुवार को बीएसई मार्केट कैपिटलाइजेशन 471.06 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया. यानी कि निवेशकों की वेल्‍थ में 66 हजार करोड़ रुपये की कमाई हुई. 

क्‍यों आई शेयर बाजार में इतनी तेजी?
लार्जकैप स्‍टॉक में धांसू तेजी:
मार्केट में तेजी की सबसे बड़ी और खास वजह लार्ज कैप कंपनियों के शेयरों में शानदार तेजी थी. रिलायंस इंडस्‍ट्रीज 4.03 फीसदी तेजी के साथ 1223 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया. वहीं टेक महिंद्रा के शेयर में 4.61 फीसदी की तेजी रही. इसी तरह, ICICI Bank स्‍टॉक में भी 4 फीसदी से ज्‍यादा की तेजी रही. इसके बाद, भारती एयरटेल, एटरनल, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में 3 फीसदी तक तेजी रही. इन सभी ने मार्केट को तेजी से ऊपर की ओर पुलअप किया. 

Advertisement

इन सेक्टर्स में रैली: बहुत दिनों बाद ऑयल एंड गैस सेक्‍टर, ऑटो, आईटी और बैंकिंग सेक्‍टर में इतनी जबरदस्‍त तेजी देखने को मिली. ये सेक्‍टर्स गुरुवार को 1-1.8% चढ़कर बंद हुए. 

कच्‍चे तेल के दाम में नरमी: 105 डॉलर के ऊपर जाने के बाद कच्‍चे तेल के दाम में थोड़ी नरमी देखने को मिली. यह 1.69 फीसदी टूटकर 104 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गया. इसके साथ ही रुपये में मजबूती रही और अमेरिकी बॉन्‍ड यील्‍ड में थोड़ी गिरावट देखने को मिली. 

वैल्‍यू बाइंग: भारतीय शेयर बाजार के कुछ वैल्‍यूएबल स्‍टॉक में अच्‍छी खरीदारी देखने को मिली. इस खरीदारी के चलते मार्केट में जबरदस्‍त रैली रही. 

1,657 शेयरों में रही तेजी
बीएसई पर ट्रेड करने वाले 4,591 शेयरों में से 1,657 शेयरों में तेजी रही, जबकि 2741 शेयर गिरकर बंद हुए और 193 शेयर अनचेंज रहे. इनमें से 126 शेयर 52 सप्‍ताह के हाई लेवल पर कारोबार कर रहे थे, जबकि 114 शेयर 52 सप्‍ताह के निचले स्‍तर पर थे. वहीं 39 शेयरों में लोअर सर्किट लगा. कोई भी शेयर अपर सर्किट पर कारोबार करते हुए नहीं दिखाई दिए. 

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »