Stock Market Rally: अचानक ऐसा क्‍या हुआ? बाजार में गजब रैली... सेंसेक्‍स 1800 अंक उछला, ये स्‍टॉक बने रॉकेट

शेयर बाजार में शानदार रिकवरी देखी गई. सेंसेक्‍स निचले स्‍तर से 1800 अंक चढ़ गया, जबकि निफ्टी ने 530 अंकों की रिकवरी दिखाई है. आईटी और बैंकिंग सेक्‍टर के शेयरों ने इस तेजी को लीड किया है.

Advertisement
शेयर बाजार में शानदार तेजी. (Photo: File/ITG) शेयर बाजार में शानदार तेजी. (Photo: File/ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्‍ली,
  • 02 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:01 PM IST

शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट के बाद शेयर बाजार ने शानदार कमबैक दिखाया है. शुरुआती कारोबार में निफ्टी 1500 अंक से ज्‍यादा गिर गया था और निफ्टी करीब 500 टूट गया था, लेकिन बाजार अच्‍छी तेजी पर बंद हुआ. सेंसेक्‍स 185 अंक चढ़कर 73,319 पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 33 अंक चढ़कर 22,713 पर क्‍लोज हुआ. 

सेंसेक्‍स अपने दिन के निचले स्‍तर 71,545 स्‍तर से आज 1774 अंक चढ़ गया. वहीं निफ्टी दिन के निचले स्‍तर 22,182.55 से 531 अंक चढ़ा. बैंक निफ्टी में भी शानदार तेजी देखने को मिली है. 

Advertisement

बीएसई के टॉप 30 शेयर सुबह के कारोबार के दौरान बुरी तरह टूटे थे. टीसीएस और एचसीएल को छोड़कर सभी शेयर रेड जोन में कारोबार कर रहे थे, लेकिन कारोबार बंद होने तक 18 शेयरों में तेजी रही. सबसे ज्‍यादा तेजी HCLtech और टेक महिंद्रा के शेयरों में 3 फीसदी की उछाल रही. आईटी, डिफेंस और बैंकिंग शेयरों ने इस रिकवरी में सबसे ज्‍यादा योगदान दिया.  

सेक्‍टर्स की बात करें तो आईटी, मेटल और टेलीकॉम सेक्‍टर्स ने अच्‍छी तेजी दिखाई. बाकी सेक्‍टर्स में गिरावट रही, लेकिन इसमें भी एफएमसीजी, बैंकिंग और बाकी सेक्‍टर्स रिकवर हुए. 

अचानक क्‍यों शेयर बाजार में तेजी? 

  • शुरुआती कारोबार में लार्ज कैप के शेयरों में गिरावट के बाद वैल्‍यू बाइंग हुई. सुबह भारतीय शेयर बाजार 2 फीसदी से ज्‍यादा तक टूट गया था. 
  • आरबीआई ने फॉरेक्‍स ट्रेडिंग को लेकर नियम सख्‍त किए हैं, जिससे रुपये में तगड़ी रिकवरी आई. रुपये ने आज 12 साल में सबसे बड़ी तेजी दिखाई. डॉलर की तुलना में रुपया 2% चढ़कर 92.8725 पर पहुंच गया. 
  • जेफरीज जैसे कुछ ब्रोकरेज फर्मों का कहना है कि भारतीय बाजार ओवरसोल्‍ड हो चुका है. जिस कारण निवेशकों ने कई बड़े सेक्‍टर में खरीदारी की है. 

गौतरलब है कि सुबह ट्रंप के ईरान जंग को लेकर दिए गए अपडेट के बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट आई थी. सेंसेक्‍स 1500 अंक से ज्‍यादा और निफ्टी 470 अंक से ज्‍यादा गिर गया था. वहीं कच्‍चे तेल के दाम 107 डॉलर प्र‍ति बैरल पर पहुंच गए थे. 

Advertisement

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले योग्‍य वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »