Stock Market Earning: आज ₹3.61 लाख करोड़ की कमाई, शेयर बाजार में दिनभर तूफानी तेजी

Stock Market Rally: शेयर बाजार में मंगलवार को आई तेजी के बीच निवेशकों की तगड़ी कमाई हुई. BSE Sensex दिनभर के कारोबार के बाद 685 अंक की उछाल लेकर बंद हुआ.

Advertisement
मंगलवार को शेयर बाजार तूफानी तेजी के साथ बंद. (File Photo: ITG) मंगलवार को शेयर बाजार तूफानी तेजी के साथ बंद. (File Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 06 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:14 PM IST

शेयर बाजार में मंगलवार को 'मंगल ही मंगल' नजर आया. सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ. दिनभर के कारोबार के दौरान शेयर मार्केट में निवेश करने वालों ने 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा छाप डाले. इंडेक्स की परफॉर्मेंस पर नजर डालें, तो बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 685 अंक की बढ़त लेकर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 220 अंकों की उछाल के साथ बंद हुआ. 

Advertisement

Sensex-Nifty में दिनभर मचा गदर 
शेयर मार्केट में कारोबार के दौरान बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 72,382 की तुलना में उछलकर 72,508 पर ओपन हुआ था और दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अंत में BSE Sensex 685.34 अंक की बढ़त के साथ 73,067.81 पर क्लोज हुआ. NSE Nifty की बात करें, तो 50 शेयरों वाले इस इंडेक्स ने भी सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए तूफानी तेजी पकड़ी. 

निफ्टी शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत के दौरान अपने पिछले बंद 22,555 की तुलना में तेजी लेकर 22,603 पर खुला और फिर इसकी रफ्तार तेज होती चली गई. मार्केट क्लोज होने पर ये इंडेक्स 220.35 अंक की उछाल के साथ 22,776.10 पर बंद हुआ. 

निवेशकों को हो गई तगड़ी कमाई
शेयर बाजार में आई इस तेजी के चलते निवेशकों की जोरदार कमाई हुई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन क्लोजिंग के समय 4,73,68,128.89 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. जबकि इससे पहले बीते कारोबारी दिन ये 4,70,06,442.80 पर पहुंचा था. ऐसे में कैलकुलेशन करें, तो शेयर बाजार निवेशकों ने मंगलवार को कारोबारी घंटों के दौरान 3,61,686 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली. 

Advertisement

बाजार के 'Hero' साबित हुए ये शेयर 
Share Market में मंगलवार को आई इस धुआंधार तेजी को तमाम बड़ी कंपनियों के शेयरों ने सपोर्ट किया. जो स्टॉक बाजार के हीरो साबित हुए, उनमें बीएसई की लार्जकैप कैटेगरी में शामिल Trent Share (12.78%), Kotak Bank Share (3.59%), HUL Share (2.83%), Reliance Share (2.77%), IndiGo Share (2.23%), Eternal Share (2.08%) की तेजी लेकर बंद हुए. 

मिडकैप कैटेगरी में देखें, तो TI India Share (6.08%), Plicy Bazar Share (5.56%), Laurus Labs Share (4.58%), MCX Share (4.15%) की उछाल में रहा, जबकि स्मॉलकैप कैटेगरी में PGEL Share (8.22%). Welcorp Share (7.11%), KPIL Share (5.23%) और HFCL Share (4.98%) की तेजी लेकर क्लोज हुए. 

बाजार में उछाल के कारण
शेयर बाजार में आई तेजी के पीछे के कारणों की बात करें, तो बैकिंग और फाइनेंस शेयरों में खरीदारी का असर देखने को मिला. इसके अलावा मिडिल ईस्ट युद्ध के चलते हाई पर पहुंची कच्चे तेल की कीमतों में नरमी देखने को मिली, हालांकि अभी भी Brent Crude 100 डॉलर के पार बना हुआ है. इसके अलावा एशियाई शेयर बाजारों में तेजी ने बाजार को सपोर्ट दिया. 

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »