चार दिन में निवेशकों के धन में 3.1 लाख करोड़ रुपये का इजाफा, 883 अंक बढ़ा सेंसेक्स 

सिर्फ पिछले पिछले चार कारोबारी सत्र में सेंसेक्स में 883 अंक का जबरदस्त उछाल आया है और निवेशकों के धन में 3.1 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है. शेयर बाजार में इन दिनों विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPIs) जबरदस्त निवेश कर रहे हैं.

Advertisement
निवेशकों की चांदी निवेशकों की चांदी

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 19 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 8:33 AM IST
  • चार दिन में 3.1 लाख करोड़ बढ़ा निवेशकों का धन
  • सेंसेक्स-निफ्टी लगातार नए रिकॉर्ड बना रहे
  • विदेशी निवेशक भी जबरदस्त निवेश कर रहे

कोरोना संकट के बीच भी शेयर बाजार लगातार नए-नए रिकॉर्ड बना रहा है. सिर्फ पिछले चार कारोबारी सत्र में सेंसेक्स में 883 अंक का जबरदस्त उछाल आया है और निवेशकों के धन में 3.1 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है. 

ऑल टाइम हाई पर सेंसेक्स 

गौरतलब है कि बुधवार को सेंसेक्स ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 44,215 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा. वहीं, निफ्टी 12, 948 अंक के स्तर तक पहुंचा. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 228 अंक की बढ़त के साथ 44,180 अंक के स्तर पर बंद हुआ. निफ्टी की बात करें तो ये 64 अंक की तेजी के साथ 12,940 अंक पर ठहरा. 

Advertisement

 इसे देखें: आजतक LIVE TV 

चार दिन में सेंसेक्स का कमाल 

सिर्फ चार कारोबारी सत्र में सेंसेक्स में 883 अंक की बढ़त हुई और इससे बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों की बाजार पूंजी रिकॉर्ड 171.4 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गयी. तीन दिन पहले यह 168.3 लाख करोड़ रुपये थी. सेंसेक्स में इस महीने ही अब तक 11 फीसदी की जबरदस्त बढ़त हो चुकी है. 

बुधवार को कम से कम 172 कंपनियां अपने 52 हफ्ते की ऊंचाई पर पहुंच गईं. इनमें एचडीएफसी, एस्कॉर्ट, अशोक लीलैंड, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा आदि शामिल हैं. इनमें से करीब एक-चौथाई कंपनियां अपने ऑल टाइम हाई पर चल रही हैं. 

विदेशी निवेशकों का जबरदस्त निवेश 

शेयर बाजार में इन दिनों विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPIs) जबरदस्त निवेश कर रहे हैं. इनका निवेश नवंबर में अभी ही अक्टूबर के पूरे महीने के स्तर को पार कर गया है. नवंबर में एफपीआई ने करीब 36,786 करोड़ रुपये का निवेश किया है, जबकि अक्टूबर में यह 19,541 करोड़ रुपये था. इसके पहले सितंबर में एफपीआई ने सेंसेक्स से करीब 7,783 करोड़ रुपये बाहर निकाल लिये थे. 

Advertisement

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के रिटेल रिसर्च हेड सिद्धार्थ खेमका ने बताया, 'बाजार का ढांचा सकारात्मक बना हुआ है. कोरोना वायरस संक्रमण में कमी आने से आर्थिक गतिविधियां बढ़ी हैं. टीका जल्दी आने की संभावना बनी है और त्योहारी सीजन में मांग भी अच्छी रही है.' 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »