लाइफ साइंसेज कंपनी Tarsons Products में निवेश का मौका, IPO खुला

Share Market IPO: लाइफ साइंसेज फर्म टार्सन्स प्रोडक्ट्स (Tarsons Products) का आरंभि‍क सार्वजनिक निर्गम (IPO) निवेश के लिए आज यानी 15 नवंबर को खुला है. इसमें निवेश 17 नवंबर को बंद होगा. 

Advertisement
आईपीओ में निवेश का मौका (फाइल फोटो) आईपीओ में निवेश का मौका (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 15 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 10:42 AM IST
  • एक और IPO में निवेश का मौका
  • 15 से 17 नवंबर तक खुला रहेगा IPO

Share Market IPO: शेयर बाजार में आसान एंट्री के लिए एक और मौका मिल रहा है. लाइफ साइंसेज फर्म टार्सन्स प्रोडक्ट्स (Tarsons Products) का आरंभि‍क सार्वजनिक निर्गम (IPO) निवेश के लिए आज यानी 15 नवंबर को खुला है. इसमें निवेश 17 नवंबर को बंद होगा. 

इस आईपीओ में 60,000 शेयर कंपनी के कर्मचारियों के लिए आरक्ष‍ित हैं.  इश्यू साइज का आधा हिस्सा पात्र संस्थागत निवेशकों के लिए, 15 फीसदी हिस्सा गैर संस्थागत निवेशकों के लिए और करीब 35 फीसदी हिस्सा रिटेल यानी छोटे निवेशकों के लिए है. इस आईपीओ से कंपनी करीब 1024 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद रखती है. 

Advertisement

पैसे का क्या करेगी कंपनी 

इस आईपीओ के तहत कंपनी 150 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों का फ्रेश इश्यू जारी करेगी और 1.32 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल लेकर आएगी. कंपनी इस आईपीओ से मिली रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, पूंजीगत व्यय का एक हिस्सा चुकाने और पश्चिम बंगाल के पंचला में नए कारखाने के निर्माण में करेगी. 

क्या है प्राइस बैंड 

कंपनी ने इस आईपीओ में अपने शेयरों का प्राइस बैंड 635-662 रुपये प्रति शेयर तक फिक्स कर रखा है. निवेशक 22 शेयरों के कम से कम एक लॉट के लिए आवेदन कर सकते हैं, यानी उन्हें इसमें कम से कम 13,970 रुपये लगाने होंगे. 

क्या करती है कंपनी

Tarsons Products ऐसे कई लैबवेयर प्रोडक्ट की डिजाइनिंग, विकास,मैन्युफैक्चरिंग औरआपूर्ति करती है जिनका इस्तेमाल रिसर्च संस्थाओं, एकेडमिक संस्थाओं, दवा कंपनियों, डायग्नॉस्ट‍िक्स कंपनियों और अस्पतालों में होता है. इसके पश्चिम बंगाल में पांच कारखाने हैं.

Advertisement

नवंबर महीने में ही अब तक आठ कंपनियों के आईपीओ आ चुके हैं, जो सफल भी रहे. साल 2021 में अब तक 49 कंपनियों ने अपने आरंभ‍िक सार्वजनिक निर्गम (IPO)से करीब 1.01 लाख करोड़ रुपये जुटाए हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement