सरकारी कंपनी का मुनाफा ₹5000Cr के पार, शेयर पर कल दिखेगा असर

NTPC Share In Focus: सरकारी बिजली कंपनी एनटीपीसी ने बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन अपने पहली तिमाही के नतीजे घोषित किए थे, जिनका असर सोमवार को इसके शेयर पर दिख सकता है.

Advertisement
तिमाही नतीजों के ऐलान के बाद फोकस में सरकारी कंपनी का शेयर. (Photo: File/ITG) तिमाही नतीजों के ऐलान के बाद फोकस में सरकारी कंपनी का शेयर. (Photo: File/ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 26 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:35 PM IST

पावर सेक्टर की सरकारी कंपनी एनटीपीसी लिमिडेट ने अपनी पहली तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है. बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद कंपनी की ओर से इनका ऐलान किया गया. NTPC Q1 Results को देखें, तो कंपनी का मुनाफा उम्मीद से बेहतर रहा है और बढ़कर 5342 करोड़ रुपये रहा है. इन जोरदार नतीजों का असर सोमवार को शेयर बाजार में कारोबार के दौरान NTPC Stock पर देखने को मिल सकता है. 

Advertisement

12 फीसदी बढ़ा कंपनी का मुनाफा
NTPC Q1 Results के मुताबिक, इस सरकारी बिजली कंपनी FY2026-27 की पहली तिमाही में स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट में करीब 12% की बढ़ोतरी दर्ज की है और ये उछलकर 5,342.4 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है. इससे पिछले साल की समान तिमाही में एनटीपीसी ने 4,774 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया था. इन तीन महीनों के दौरान कंपनी की कमाई भी बीते साल की समान तिमाही के 42,572 करोड़ रुपये से बढ़कर से 43,832 करोड़ रुपये रहा. 

फोकस में NTPC का शेयर 
कंपनी के शानदार तिमाही नतीजों के चलते सोमवार को शेयर मार्केट में कारोबार के दौरान ये सरकारी स्कॉट (Govt Stock) फोकस में रहने वाला है और नतीजों का असर NTPC Share की चाल पर देखने को मिल सकता है. बीते शुक्रवार को दिनभर के कारोबार के बाद अंत में एनटीपीसी शेयर मामूली 0.26 फीसदी की गिरावट लेकर 247.70 रुपये पर क्लोज हुआ था. 

Advertisement

5 साल में दिया तगड़ा रिटर्न
NTPC Share परफॉर्मेंस पर नजर डालें, तो भले ही ये सरकारी शेयर बीते सालभर से सुस्ती में नजर आया है, लेकिन पिछले पांच साल में इसने अपने निवेशकों के पैसे को करीब तीन गुना करने का काम किया है. 

दरअसल, पांच साल पहले 20 जुलाई 2021 को एक एनटीपीसी शेयर की कीमत 118.20 रुपये थी, जो शुक्रवार के बंद तक 229.50 रुपये के इजाफे के साथ 347.70 रुपये पर पहुंच गई. इस हिसाब से निवेशकों को 195 फीसदी का धांसू रिटर्न मिला है. 

मार्केट कैप और शेयर का हाई-लो
पावर सेक्टर की दिग्गज सरकारी कंपनी एनटीपीसी के मार्केट कैपिटलाइजेशन (NTPC Market Capital) की बात करें, तो ये 3.36 लाख करोड़ रुपये है. वहीं इसके शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 414.40 रुपये है, जिसे इसने साल 2024 में छुआ था. वहीं NTPC Share का 52 वीक का लो-लेवल 315.55 रुपये है. 

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी निवेश से पहले अपने एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »