फिर बढ़ा रसोई गैस का दाम, जानें कितने का हुआ LPG सिलेंडर 

तेल कंपनियों ने आज एलपीजी सिलेंडर के दाम फिर बढ़ा दिए हैं. दिसंबर से अब तक रसोई गैस की कीमत में 200 रुपये की बढ़त हो चुकी है. 

Advertisement
फिर बढ़े रसोई गैस के दाम फिर बढ़े रसोई गैस के दाम

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 25 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 12:32 PM IST
  • आम आदमी को महंगाई की चोट
  • इस महीने तीसरी बार हुई बढ़त
  • फरवरी में 100 रुपया बढ़ा दाम

तेल कंपनियों ने आज एलपीजी सिलेंडर के दाम फिर बढ़ा दिए हैं. दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 25 रुपये बढ़कर 794 रुपये हो गई है. इस महीने तीसरी बार बढ़त की गई है. 

करीब 800 कीमत 

दिल्ली में गैर सब्सिडी वाला 14.2 रुपये वाला सिलेंडर 794 रुपये हो गया है. पहले यह 769 रुपये का था. इस महीने तीन बार में रसोई गैस की कीमत 100 रुपये तक बढ़ चुकी है. पहले 4 फरवरी को दाम 25 रुपये, फिर 14 फरवरी को 50 रुपये और अब फिर 25 रुपये की बढ़त की गई है. दिसंबर से अब तक रसोई गैस की कीमत में 200 रुपये की बढ़त हो चुकी है. 

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार को कच्चे तेल में तेजी आई है. इधर भारतीय बाजार में आज यानी गुरुवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल में बढ़त से राहत है. आज दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. पेट्रोल-डीजल के दाम पहले ही रिकॉर्ड ऊंचाई पर चल रहे हैं. कई शहरों में पेट्रोल 100 रुपये के पार हो गया है.

मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दाम में 35-35 पैसे प्रति लीटर की बढ़त की गई थी, जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 90.93 रुपये और डीजल 81.32 रुपये लीटर हो गया था. 

कच्चा तेल मजबूत 

अमेरिकी WTI क्रूड 63 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है, जबकि  लंदन ब्रेंट क्रूड 67 डॉलर प्रति बैरल का आंकड़ा पार कर गया है. 

इससे पहले मंगलवार को अमेरिकी कच्चे तेल में नरमी देखी गई थी. अमेरिकन पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट के आंकड़ों के मुताबिक 19 फरवरी को समाप्त सप्ताह में वहां 1.026 मिलियन बैरल का भंडार था. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »