अचानक इस कंपनी से CEO का इस्‍तीफा, फिर 20% बिखरा शेयर, ये है मामला

Equitas SFB के शेयरों में गुरुवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली है. यह शेयर कारोबार बंद होने के दौरान अचानक से 20 फीसदी के लोअर सर्किट पर आ गया, क्‍योंकि इसके सीईओ ने कंपनी से इस्‍तीफा दे दिया है.

Advertisement
शेयर में भारी गिरावट. (Photo: ITG) शेयर में भारी गिरावट. (Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्‍ली,
  • 29 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:45 PM IST

फाइनेंशियल सेक्‍टर की कंपनी इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड के शेयरों में गुरुवार को 20 फीसदी की गिरावट देखने को मिली और यह लोअर सर्किट पर आ गया. यह गिरावट तब आई, जब इस कंपनी के एमडी और सीईओ पीएन वासुदेवन ने इस्तीफा दे दिया. 

हितो के टकराव को लेकर उन्‍होंने यह फैसला लिया है और कह‍ा कि इन्वेस्टर इस बात से खुश नहीं हैं कि वे बैंक चीफ हैं, जबकि उनकी बेटी एक NBFC की को-प्रमोटर हैं. यह व्यवस्था बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट के रेगुलेटरी फ्रेमवर्क के तहत है. 

Advertisement

क्‍यों हुआ इस्‍तीफा? 
स्‍मॉल फाइनेंस बैंक के सीईओ ने अपने इस्‍तीफे वाले लेटर में बताया कि उनकी बेटी एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी की को-प्रमोटर हैं. इस कंपनी को 2023 में RBI से लाइसेंस मिला था. वासुदेवन के मुताबिक, उन्‍होंने इस बारे में जानकारी बैंक के बोर्ड और RBI को पहले ही दे दी थी. उन्‍होंने बताया कि उनकी भूमिका और बेटी की एनबीएसी में हिस्सेदारी बैंकिंग रेगुलेशन एक्‍ट के दायरे में थीं.  

इसी को लेकर निवेशक सवाल उठा रहे थे और काफी समय से वे खुश नहीं थे. उन्‍होंने बताया कि बैंक और उस NBFC के बीच ऐसा कोई टकराव नहीं था. हालांकि, उन्‍होंने यह भी बताया कि ढाई साल के लिए उन्‍होंने इसमें कुछ पैसा जमा किया था, जो तय समय के दौरान मिल गया था. उन्‍होंने कभी उस बैंक को कर्ज नहीं दिया था. वासुदेवन ने बताया कि सबकुछ साफ करने के बाद भी टकराव की आशंका बनी रही. 

Advertisement

निवेशकों ने वासुदेवन से कहा था कि इस मुद्दे का असर बैंक के शेयरों पर पड़ रहा है. इस कारण शेयर होल्‍डर्स और कर्मचारियों के बीच वैल्‍यू बनाने में भी दिक्‍कत सामने आई है. उन्‍होंने अपने लेटर में कहा कि लोगों की धारणा हकीकत से ज्‍यादा मजबूत होती है. इन्‍हीं सब चिताओं को दूर करने के लिए उन्‍होंने यह पद छोड़ा है. 

20 फीसदी टूटा शेयर 
गुरुवार को इस खबर का शेयरों पर बड़ा असर हुआ और 20 फीसदी का लोअर सकर्टि लगाते हुए यह स्‍टॉक 52.11 रुपये पर बंद हुआ. छह महीने के दौरान इस शेयर में 22 फीसदी की तेजी आई है और पिछले 5 साल में भी इस शेयर ने निवेशकों को 18 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है. 

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »