Dharmendra Pradhan Networth: ओडिशा-दिल्ली में घर... इतना सोना-चांदी, कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ?

Dharmendra Pradhan Net Worth: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया. नरेंद्र मोदी सरकार से पहले वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में भी केंद्रीय राज्य मंत्री रहे थे.

Advertisement
करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं धर्मेंद्र प्रधान. (File Photo: ITG) करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं धर्मेंद्र प्रधान. (File Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:49 PM IST

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा (Dharmendra Pradhan Resigns) दे दिया है. बीते कुछ समय से वे लगातार चर्चा में बने हुए थे. नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) को लेकर जहां कॉकरोच जनता पार्टी जोरदार प्रदर्शन करती नजर आई, तो विपक्ष भी लगातार इस मामले को लेकर सरकार पर हमलावर बना हुआ था. धर्मेंद्र प्रधान मूल रूप से ओडिशा से आते है. उनकी जन्म 26 जून 1969 को तालचर में हुआ था. आइए जानते हैं धर्मेंद्र प्रधान की संपत्ति (Dharmendra Pradhan Networth) के बारे में. 

Advertisement

करोड़ों की संपत्ति, इतना है कर्ज
Dharmendra Pradhan ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग के सामने अपनी संपत्ति का खुलासा किया था. उस समय दिए गए आधिकारिक चुनावी हलफनामे (Dharmendra Pradhan Networth Affidavit) को देखें, तो उनकी और उनके परिवार की कुल घोषित संपत्ति करीब 6.92 करोड़ रुपये थी. वहीं उनके ऊपर करीब 2.30 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज भी था. 

बैंक, FD और PPF में इतना निवेश 
चुनावी हलफनामे के मुताबिक, धर्मेंद्र प्रधान के निवेश को देखें, तो उनका और उनके परिवार के बैंक डिपॉजिट, म्यूचुअल फंड और इंश्योरेंस में बड़ा इन्वेस्टमेंट (Dharmendra Pradhan Investment) है. साल 2024 में बैंक खातों, फिक्स्ड डिपॉजिट और PPF को मिलाकर उनके परिवार के कुल 2.47 करोड़ रुपये जमा थे. वहीं धर्मेंद्र प्रधान का 80.40 लाख रुपये का म्यूचुअल फंड निवेश भी था. इसके अलावा उन्होंने तमाम जीवन बीमा पॉलिसियों (Dharmendra Pradhan Life Insurance Policies) में 67.72 लाख रुपये का निवेश किया है. 

Advertisement

200 ग्राम Gold, इतनी है चांदी 
धर्मेंद्र प्रधान की अन्य चल संपत्तियों पर गौर करें, तो उनके नाम पर सिर्फ एक 2011 मॉडल की होंडा सिटी (Honda City) कार रजिस्टर्ड है, लेकिन उनकी पत्नी मृदुला ठाकुर के नाम पर कई कर्मिशयल वाहन हैं. Gold-Silver Jewellery देखें, तो धर्मेंद्र प्रधान के पास 200 ग्राम सोना और 2.5 किलोग्राम चांदी है, जबकि हलफनामे के मुताबिक उनकी पत्नी के पास 500 ग्राम सोना और 10 किलोग्राम चांदी है. 

ओडिशा से दिल्ली तक घर-जमीन
चल संपत्ति के बाद धर्मेंद्र प्रधान की अचल संपत्तियों को देखें, तो उनके पास ओडिशा और दिल्ली-एनसीआर में कई अचल संपत्तियां हैं. चुनावी हलफनामे के मुताबिक, साल 2024 में उनके पास ओडिशा में 12 लाख रुपये की एग्रीकल्चर लैंड और 20.50 लाख रुपये की नॉन-एग्रीकल्चर लैंड थी. इसके अलावा धर्मेंद्र प्रधान और उनकी पत्नी के नाम पर कुल 1.98 करोड़ रुपये की रेजिडेंशियल प्रॉपर्टीज दर्ज हैं. इनमें उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (इंदिरापुरम) में एक अपार्टमेंट और ओडिशा के भुवनेश्वर में एक आवासीय संपत्ति शामिल है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »