जिस BPCL के निजीकरण की हो रही तैयारी, सात गुना बढ़ गया उसका मुनाफा 

भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) का मुनाफा सात गुना बढ़कर 19,041.67 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. कंपनी अपने शेयरधारकों को प्रति शेयर 58 रुपये का लाभांश देने जा रही है.

Advertisement
 BPCL के निजीकरण की हो रही तैयारी (फाइल फोटो: Aajtak.in) BPCL के निजीकरण की हो रही तैयारी (फाइल फोटो: Aajtak.in)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 मई 2021,
  • अपडेटेड 8:42 AM IST
  • BPCL को 19,041.67 करोड़ का जबरदस्त मुनाफा
  • इस वित्त वर्ष में है कंपनी के निजीकरण का लक्ष्य

सार्वजनिक कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) का मुनाफा सात गुना बढ़कर 19,041.67 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. कंपनी अपने शेयरधारकों को प्रति शेयर 58 रुपये का लाभांश देने जा रही है. ये वही कंपनी है जिसका सरकार निजीकरण करने की तैयारी कर रही है. 

बीपीसीएल द्वारा बुधवार को जारी नतीजों के अनुसार, 31 मार्च को खत्म वित्त वर्ष 2020-21 में उसका नेट प्रॉफिट 610 फीसदी बढ़कर 19,041.67 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. इसके पिछले वित्त वर्ष यानी 2019-20 में कंपनी को 2,683.19 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था. 

Advertisement

निजीकरण की योजना 

सरकार ने इस वित्त वर्ष में बीपीसीएल के निजीकरण का लक्ष्य रखा है. सरकार बीपीसीएल में अपनी सारी 52.98 फीसदी हिस्सेदारी बेच रही है. इसे आज की तारीख तक देश का सबसे बड़ा निजीकरण कहा जा रहा है. मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम ने हाल ही में कहा था कि बीपीसीएल विनिवेश से 80 हजार करोड़ रुपये का राजस्व हासिल हो सकता है. 

संचालन से 3.01 लाख करोड़ रुपये की आय 

वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी को संचालन से 3,01,864.98 करोड़ रुपये की आय हुई. इस दौरान कंपनी की कुल आय मामूली गिरावट के साथ 306,209.43 करोड़ रुपये रही. इसके पिछले वित्त वर्ष में कंपनी को 330,662.09 करोड़ रुपये की कुल आय हुई थी. कंपनी का कहना है कि सरकार से मिले बजटीय सहायता की वजह से उसे अपने डीलर्स को अंडर रिकवरी के लिए भरपाई नहीं करनी पड़ी. 

Advertisement

मार्च तिमाही में जबरदस्त मुनाफा 

31 मार्च को खत्म तिमाही मे कंपनी ने 11,940.13 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हासिल किया है, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी ने 1,361.01 करोड़ रुपये का घाटा उठाया था. 

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजों को बताया है कि वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी को विदेशी मुद्रा विनिमय से 199.75 करोड़ रुपये का फायदा हुआ. इसके पिछले वित्त वर्ष में उसे इसी मद में 1,662.34 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था. 

शेयरधारकों की चांदी 

बीपीसीएल के बोर्ड ने अच्छे नतीजों को देखते हुए कंपनी के शेयरधारकों को प्रति शेयर 58 रुपये का लाभांश देने का निर्णय लिया है. 10 रुपये फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर पर 35 रुपये का विशेष लाभांश दिया जाएगा. 

(www.businesstoday.in के इनपुट पर आधारित) 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »