कोरोना महामारी हो या फिर अन्य कोई ग्लोबल टेंशन, तमाम चुनौतियों के बाद भी भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे तेजी से आगे बढ़ती हुईं इकोनॉमी वाली लिस्ट में टॉप पर शामिल है और इकोनॉमी की ये रफ्तार आने वाले सालों में भी बनी रह सकती है. वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गोल्डमैन सैश के अनुमानों को शेयर किया गया है, जिसमें साफ की साल 2027 तक भारत दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन जाएगा और अमेरिका पीछे छूट जाएगा. (Photo: ITG)
इतनी बड़ी होगा इंडियन इकोनॉमी
Goldman Sachs का अनुमान है कि 2075 तक भारतीय इकोनॉमी अमेरिका समेत फिलहाल की अन्य टॉप इकोनॉमी को पीछे छोड़ते हुए दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा. इसका साइत 52.5 ट्रिलियन डॉलर होगा. (Photo: ITG)
अमेरिका भारत से होगा इतना पीछे
गोल्डमैन सैश के अनुमानों पर गौर करें, तो अभी दुनिया की सबसे बड़ा इकोनॉमी का ताज अपने नाम किए अमेरिका, पीछे छूट जाएगा और 2075 में US Economy का आकार 51.5 ट्रिलियन डॉलर होगा. यानी भारत से अमेरिकी अर्थव्यवस्था 1 ट्रिलियन डॉलर कम होगी. (Photo: Reuters)
नंबर-1 पर होगा ड्रैगन का दबदबा
वहीं इस लिस्ट साफ है कि एक ओर जहां इकोनॉमी की रेस में भारत अमेरिका जैसे देश को पछाड़ेगा, तो वहीं फिलहाल दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी चीन, नंबर-1 पायदान पर काबिज होगा. 2027 तक China Economy 57 ट्रिलियन डॉलर की होने का अनुमान है. (Photo: Reuters)
UK-Japan टॉप-10 से होगें बाहर
गोल्डमैन के अनुमानों में एक और चौंकाने वाली बात ये सामने आई है कि ब्रिटेन और जापान जैसे देश दुनिया की Top-10 Economies की लिस्ट से बाहर हो जाएंगी. इसके अलावा रूस और फ्रांस भी काफी नीचे होंगी. (Photo: Reuters)
टॉप-10 में भारत-US, चीन के साथ कौन?
वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) पर शेयर की गई 2075 में सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की अनुमानित टॉप-10 लिस्ट को देखें, तो इसमें पहले पायदान पर चीन, दूसरे पर भारत और तीसरे पर अमेरिका रहेगा. इसके अलावा चौथे नंबर पर इंडोनेशिया (13.7 ट्रिलियन डॉलर), पांचवें पर नाइजीरिया (13.1 ट्रिलियन डॉलर), छठे पर पाकिस्तान (12.3 ट्रिलियन डॉलर), सातवें पर इजिप्ट (10.4 ट्रिलियन डॉलर), आठवें पर ब्राजील (8.7 ट्रिलियन डॉलर), नौंवे पर जर्मनी (8.1 ट्रिलियन डॉलर) और 10वें नंबर पर मेक्सिको (7.6 ट्रिलियन डॉलर) के साथ होंगे. (Photo: Reuters/X)