Advertisement

बिज़नेस न्यूज़

वंदे भारत ट्रेन से जयपुर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, सफर में यात्रियों ने क्या-क्या पूछे सवाल?

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 12 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 2:06 PM IST
  • 1/6

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जयपुर में आयोजित ब्रिक्स वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक गवर्नरों (FMCBG) की बैठक में भाग लेने के लिए नई दिल्ली से जयपुर तक 'वंदे भारत एक्सप्रेस' ट्रेन से पहुंचीं. इस सफर के दौरान वित्त मंत्री आम यात्रियों से बातचीत करती नजर आईं. (Photo: Social Media)
 

  • 2/6

तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि सफर के दौरान निर्मला सीतारमण के साथ कई युवा नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर वित्त मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक सफर के दौरान वित्त मंत्री की मीडिया स्टडीज में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे दो छात्र और दो युवा मीडिया प्रोफेशनल से बातचीत हुई. 

  • 3/6

अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श
सफर के दौरान युवाओं और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मौजूदा वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की. वर्तमान समय में दुनिया भर में चल रहे राजनीतिक और आर्थिक बदलावों, ग्लोबल सप्लाई चैन में बदलाव और इन परिस्थितियों के बीच अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत के बढ़ते दबदबे को लेकर वित्त मंत्री ने अपने अनुभव साझा किए. 
 

Advertisement
  • 4/6

भारतीय अर्थव्यवस्था और विकास की गति
भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर भी युवाओं से वित्त मंत्री ने बातचीत की. उन्होंने युवाओं को देश की आर्थिक नीतियों, राजकोषीय प्राथमिकताओं और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती के बारे में बताया. युवाओं ने भी देश की विकास दर, रोजगार के अवसरों और स्टार्टअप इकोसिस्टम को लेकर सवाल पूछे, जिनका वित्त मंत्री ने बेहद सहजता से उत्तर दिया.

  • 5/6

युवाओं से जुड़े मुद्दों और प्राथमिकताओं पर मंथन
निर्मला सीतारमण ने केवल नीतिगत विषयों पर ही बात नहीं की, बल्कि युवाओं की चिंताओं, उनकी प्राथमिकताओं और भविष्य की आकांक्षाओं पर भी ध्यान केंद्रित किया. उन्होंने युवाओं की जरूरतों को समझा और इस बात पर जोर दिया कि आने वाले वर्षों में देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में युवा शक्ति की अहम भूमिका रहने वाली है.

  • 6/6


सह-यात्रियों से सहज और सीधा संवाद
युवाओं के साथ संवाद के अलावा, वित्त मंत्री पूरी ट्रेन यात्रा के दौरान अपने अन्य सह-यात्रियों से भी मिलीं. उन्होंने आम यात्रियों से उनके सफर के अनुभव, 'वंदे भारत' ट्रेन की सुविधाओं और सरकारी योजनाओं के बारे में चर्चा की.

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement