Advertisement

बिज़नेस न्यूज़

कोचीन शिपयार्ड से TATA तक... म्‍यूचुअल फंड ने जमकर खरीदे ये 5 स्टॉक!

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्‍ली,
  • 15 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 1:02 PM IST
  • 1/7

पिछले साल से ही शेयर बाजार में स्थिरता तेजी से बढ़ी है. खासकर वेस्‍ट एशिया संकट के बाद तो भारतीय बाजार में और भी दबाव बढ़ चुका है, जिस कारण विदेशी निवेशक भारतीय बाजार से पैसा निकाल रहे हैं, लेकिन अच्‍छी बात ये भी है कि म्‍यूचुअल फंड भारतीय बाजार में जमकर पैसा लगा रहे हैं. 
 

  • 2/7

हाल ही में म्‍यूचुअल फंड ने कुछ मिडकैप स्‍टॉक में मोटा पैसा लगाया है. मोतीलाल फाइनेंशियल सर्विसेज की रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई के दौरान इन फंडों ने मिडकैप की कंपनियों में खूब निवेश किया है. इसमें कोचीन शिपयार्ड से लेकर टाटा एलेक्‍सी जैसे स्‍टॉक्‍स शामिल हैं. 
 

  • 3/7

रेल विकास न‍िगम 
म्‍यूचुअल फंड्स द्वारा रेल विकास निगम के शेयरों में अच्‍छी खरीदारी देखी है. म्‍यूचुअल फंड की जुलाई में वैल्‍यू 114.2 अरब रुपये रहा और मंथली बेस पर वैल्‍यू चेंज 124% था. जुलाई के दौरान इसके शेयरों की वैल्‍यू -3 फीसदी रही. 

Advertisement
  • 4/7

कोचीन शिपयार्ड के शेयर 
म्‍यूचुअल फंड की इस शेयर में भी खरीद हुई है. जुलाई के दौरान इस शेयर में MF की होल्डिंग्‍स ₹3,750 करोड़ रही. मासिक आधार पर यह बढ़ोतरी 45.7% की रही. जुलाई के दौरान इसके शेयरों ने 0.87 फीसदी का रिटर्न दिया है. 

  • 5/7

पतंजलि फूड्स शेयर 
Patanjali Foods में भी जुलाई के दौरान म्‍यूचुअल फंड  ने बड़ी खरीदारी की है, जिस कारण MF की होल्डिंग्‍स इस महीने के दौरान 20.1 अरब रुपये बढ़ गया, जो एक महीने के दौरान 39.2 फीसदी की उछाल है. हालांकि इस दौरान इस शेयर में 19 फीसदी की गिरावट आई है. 

  • 6/7

बॉयोकॉन शेयर 
म्‍यूचुअल फंड ने Biocon शेयर में भी अपनी हिस्‍सेदारी बढ़ाई है और जुलाई के दौरान कुल हिस्‍सेदारी बढ़ाकर 33.3 अरब रुपये की है, जो मंथली आधार पर 30.9 फीसदी की बढ़ोतरी है. जुलाई महीने में इस शेयर की वैल्‍यू 0.32 फीसदी बढ़ी है. 

Advertisement
  • 7/7

टाटा एलेक्‍सी शेयर 
टाटा एलेक्‍सी में भी म्‍यूचुअल फंड ने अच्‍छी खरीदारी की है. जुलाई के दौरान इस शेयर में म्‍यूचुअल फंड ने 21.1 अरब रुपये की खरीद की है. महीने के आधार पर यह 26.3% की उछाल है. वहीं जुलाई के दौरान इसके शेयर की कीमत में 12.57 फीसदी की गिरावट हुई है. 

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement