Advertisement

बिज़नेस न्यूज़

Gold-Silver Rates: 12 दिन में 12 हजार महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमत भी 22 हजार रुपये बढ़ी

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्‍ली,
  • 12 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 7:34 PM IST
  • 1/7

अमेरिका-ईरान के बीच नए सिरे से विवाद पैदा होने के कारण एक बार फिर ग्‍लोबल सेंटिमेंट बिगड़ गए हैं और जियो-पॉलिटिकल टेंशन बढ़ चुका है. इस बीच, सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तेजी आ रही है. सोन और चांदी एक बार फिर ऊपर की ओर बढ़ रहे हैं.

  • 2/7

22,000 रुपये चढ़ी चांदी 
इस महीने में मल्‍टी कमोडिटी मार्केट (MCX) पर सोने की कीमत करीब 12 हजार रुपये भाग चुकी है और वहीं चांदी की कीमत 22,000 रुपये चढ़ चुकी है और आज भी इसमें तेजी देखी जा रही है. 

  • 3/7

MCX पर सोने की कीमत 
बुधवार को एमसीएक्‍स पर सोने की कीमत 1200 रुपये चढ़कर 1,54,964 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है. वहीं चांदी की कीमत 3692 रुपये चढ़कर 2,39,351 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है. 

Advertisement
  • 4/7

कहां तक जाएगा सोना? 
2026 के लिए Axis Direct ने पहले MCX Gold में ₹1.40 लाख–₹1.45 लाख प्रति 10 ग्राम का टारगेट दिया था, जो अब ऊपर जा चुका है. लेकिन अगर तकनीकी तौर पर देखें तो अगर यहां से मजबूत तेजी आती है तो सोना 1.60 लाख रुपये के ऊपर जा सकता है. 

  • 5/7

कहां जा सकती है चांदी? 
वहीं मोतीलाल ओसवाल ने चांदी को लेकर अपना टारगेट 3.20 लाख रुपये रखा है, जो साल 2026 के आखिरी तक पहुंच सकता है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इंटरनेशनल मार्केट में गोल्‍ड 4,509 डॉलर प्रति औंस तक जा सकती है और चांदी 72 डॉलर प्रति औंस का लेवल तोड़ सकती है. 

  • 6/7

क्‍यों आई सोने-चांदी में इतनी तेजी? 
सोने और चांदी के भाव में आई तेजी की बड़ी वजह जियो-पॉलिटिकल तनाव का बढ़ना बताया जा रहा है. साथ ही अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से रेट्स को स्थिर रखने का फैसला लिया गया है. डॉलर में भी कमजोरी देखी जा रही है. ऐसे में सोने-चांदी को एक सपोर्ट मिला है. 

Advertisement
  • 7/7

(नोट- सोना या चांदी में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

Advertisement
Advertisement