Advertisement

बिज़नेस न्यूज़

IT Stocks Rally: आज बड़ी रैली... अब 112% तक चढ़ेंगे ये स्‍टॉक्‍स, एक्‍सपर्ट का टारगेट

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्‍ली,
  • 18 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:22 PM IST
  • 1/8

भारी गिरावट के बाद अब शेयर बाजार में हरियाली दिखाई दी है. इस बीच, ब्रोकरेज फर्मों के भी अपडेट आने लगे हैं और अलग-अलग कंपनियों पर अपना टारगेट दे रहे हैं. अब आईटी स्‍टॉक्‍स पर बड़ा टारगेट आया है.  
 

  • 2/8

ग्‍लोबल ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए (CLSA) ने भारत की IT कंप‍नियों को लेकर पॉजिटिव नजरिया अपनाया है और कुछ शेयरों में तगड़े उछाल का अनुमान लगाया है, जिसमें परसिस्टेंट सिस्टम्स (Persistent Systems) और कोफोर्ज (Coforge) जैसे शेयर शामिल हैं. इन शेयरों में 112 फीसदी की तेजी आ सकती है. 

  • 3/8

CLSA ने इन दो शेयरों के अलावा, कुछ अन्‍य शेयरों जैसे इंफोसिस, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और एलटीआईमाइंडट्री के शेयर पर भी टारगेट दिया है. आइए जानते हैं किस शेयर पर कितना टारगेट रखा गया है. 
 

Advertisement
  • 4/8

ब्रोकरेज का कहना है कि आईटी सर्विस सेक्‍टर की कंपनियां रिस्‍क और रिवॉर्ड के लिहाज से अच्‍छी तेजी दिखा रही है. उसने कहा कि टीसीएस, इंफोसिस, HCL टेक और विप्रो जैसे शेयर AI के कारण दबाव में हैं. हालांकि डिमांड के मोर्चे पर BFSI (बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस) सेगमेंट में मजबूत ग्रोथ बनी हुई है. 

  • 5/8

इसके अलावा, HCL टेक्नोलॉजीज और TCS के लिए टेक्नोलॉजी स्पेंडिंग भी स्थिर है. लेकिन रिटेल, हेल्‍थकेयर जैसे सेक्‍टर में डिमांड कमजोर है. वहीं इन आईटी कंपनियों के पास मजबूत डील्‍स पाइपलाइन है. 
 

  • 6/8

CLSA के मुताबिक, परसिस्टेंट सिस्टम्स का टारगेट प्राइस 8,058 रुपये है, जो 78 फीसदी की उछाल है. कोफोर्ज शेयर का टारगेट प्राइस 2,278    रुपये तय किया गया है, जो 112.5% की उछाल का दर्शाता है. इसी तरह, टीसीएस का शेयर प्राइस टारगेट 3,333 रुपये है, जो मौजूद प्राइस से 39 फीसदी ऊपर है. इसके अलावा, इंफोस‍िस में 34% और टेक महिंद्रा में 27 फीसदी की तेजी का अनुमान है. 
 

Advertisement
  • 7/8

गौरतलब है कि बुधवार को इंफोसिस के शेयर में 4.32 फीसदी की तेजी आई है. इसके अलावा, टीसीएस के शेयर 3 फीसदी, एचसीएल के शेयर 3.75 फीसदी, टेक महिंद्रा के शेयर में 4 फीसदी और Persistent Systems के शेयर में करीब 5 फीसदी की तेजी आई है. 

  • 8/8

नोट- यहां बताया गया टारगेट प्राइस ब्रोकरेज के अपने विचार है. Aajtak.in इसकी जिम्‍मेदारी नहीं लेता है. किसी भी शेयर में निवेश से पहले योग्‍य वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें. 
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement