सांप ने युवक को, फिर युवक ने सांप को काटा, सांप की हुई मौत

आपने अक्सर सुना होगा कि सांप के काटने से व्यक्ति की मौत हो जाती है. लेकिन, बिहार के नवादा में युवक की मौत सांप के काटने से नहीं हुई, बल्कि युवक के काटने से सांप की मौत हो गई. वहीं, युवक का कहना है कि मेरे गांव में एक टोटका है कि अगर सांप आपको एक बार काट ले तो आप उसे दो बार काट लें. इससे आपको सांप का जहर नहीं लगेगा.

Advertisement
संतोष लोहार को दो बार सांप ने काटा था. संतोष लोहार को दो बार सांप ने काटा था.

प्रतीक भान

  • नवादा,
  • 05 जुलाई 2024,
  • अपडेटेड 6:48 PM IST

बिहार के नवादा से अजीबो गरीब मामला सामने आया है. यहां सांप काटने से गुस्साए एक युवक ने भी सांप को काट लिया. इससे सांप की मौके पर ही मौत हो गई. मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उसे रजौली अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं, शख्स का कहना है कि मेरे गांव में एक टोटका है कि अगर सांप एक बार काटे तो आप उसे दो बार काट लीजिए.

Advertisement

दरअसल, रजौली थाना क्षेत्र के जंगली इलाकों में रेलवे लाइन बिछाने का काम चल रहा है. मंगलवार देर रात सभी मजदूर अपने बेस कैंप में सो रहे थे. इस दौरान संतोष लोहार नामक मजदूर को जहरीले सांप ने दो बार काट लिया. इसके बाद गुस्साये मजदूर ने एक लोहे के सरिये की मदद से सांप को पकड़ लिया और तीन बार उस सांप को काट लिया, जिससे सांप की मौत हो गई.

ये भी पढ़ें- सांप ने एक शख्स को कई बार काटा! क्या सही में सांप की मौत का बदला लेती है नागिन?
 

'सांप एक बार काटे, तो आप उसे दो बार काट लीजिए'

जैसे ही मामले की जानकारी रेलवे के अधिकारियों को हुई, तो तुरंत उस युवक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के भर्ती कराया. युवक की पहचान झारखंड राज्य के लातेहार जिले के पाण्डुका का रहने वाला संतोष लोहार के रूप में की गई है. सांप के काटने के बाद संतोष लोहार ने बताया कि  मेरे गांव में एक टोटका है कि अगर सांप एक बार काटे, तो आप उसे दो बार काट लीजिए. इससे आपको सांप का विष नहीं लगेगा.

Advertisement

डॉक्टर सतीश चंद्र ने कही ये बात

मामले में इलाज कर रहे डॉक्टर सतीश चंद्र ने बताया कि संतोष लोहार नामक शख्स को सांप ने काट लिया था. उसका इलाज किया गया है. युवक खतरे से बाहर है. वहीं, ग्रामीणों का कहना था कि सांप विषधर नहीं होगा, अगर सांप विषधर होता तो युवक की जान भी जा सकती थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »