बिहार: बेटे की शादी से दो दिन पहले टूटा परिवार, आकाशीय बिजली गिरने से पिता की मौत

बिहार के रोहतास जिले में बेटे की शादी से पहले एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. अकोढ़ीगोला के बसंतपुर गांव में पशुपालक नंदकिशोर यादव की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई. दो दिन बाद बेटे का तिलक और 12 मई को शादी होनी थी. घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है.

Advertisement
आकाशीय बिजली गिरने से शख्स की मौत. (Photo: representational image) आकाशीय बिजली गिरने से शख्स की मौत. (Photo: representational image)

रंजन कुमार 

  • रोहतास,
  • 08 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:43 PM IST

बिहार के रोहतास जिले के डेहरी इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक पशुपालक की मौत हो गई. इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, क्योंकि मृतक के बेटे की शादी कुछ ही दिनों बाद होने वाली थी.

जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान नंदकिशोर यादव के रूप में हुई है. परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं. 10 मई को बेटे का तिलक आने वाला था, जबकि 12 मई को शादी तय थी. घर में खुशी का माहौल था, लेकिन अचानक हुए हादसे ने सबकुछ बदल दिया.

Advertisement

अस्पताल पहुंचने से पहले ही चली गई जान

बताया जा रहा है कि नंदकिशोर यादव अपने मवेशियों को लेकर खेत की तरफ गए हुए थे. इसी दौरान मौसम खराब हो गया और तेज बारिश शुरू हो गई. बारिश के बीच अचानक वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से नंदकिशोर गंभीर रूप से झुलस गए.

मौके पर मौजूद लोग उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. घटना की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई. गांव में भी मातम का माहौल बन गया.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना मिलने पर अकोढ़ीगोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement