बांकीपुर की हार पर क्यो बोले रविशंकर प्रसाद? बताया BJP से कहां हुई चूक

Panchayat Aajtak Bihar 2026: पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बांकीपुर में भाजपा की हार पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि नीट और यूजीसी नियमों को लेकर जनता में नाराजगी थी, जिसका असर चुनाव पर पड़ा. उन्होंने प्रशांत किशोर पर बेबुनियाद आरोप लगाने का आरोप लगाते हुए भी उनकी जीत पर बधाई दी.

Advertisement
प्रशांत किशोर के आरोपों को रविशंकर प्रसाद ने बताया बेबुनियाद (Photo: ITG) प्रशांत किशोर के आरोपों को रविशंकर प्रसाद ने बताया बेबुनियाद (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 1:17 PM IST

बिहार के बांकीपुर में भारतीय जनता पार्टी को मिली हार पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने खुलकर बात की है. उन्होंने बिहार में एनडीए की बड़ी जीत, नीतीश कुमार के साथ पुराने गठबंधन और सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर अपनी राय रखी. साथ ही उन्होंने प्रशांत किशोर के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए बांकीपुर सीट हारने का कारण भी गिनाया.

Advertisement

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि नीतीश कुमार के साथ उनकी पार्टी का रिश्ता 2005 से चला आ रहा है और यह जंगलराज के खिलाफ साझा संघर्ष पर टिका है. उन्होंने बताया कि भाजपा की सीटें ज्यादा होने के बावजूद पार्टी ने सहजता से नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया था.

उन्होंने बिहार में हुए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए पटना एयरपोर्ट, वंदे भारत ट्रेनों, अटल पथ और गंगा नदी पर बन रहे पुलों का उदाहरण दिया. बाढ़ के दौरान प्रशासन की मदद और सम्राट चौधरी द्वारा शुरू किए गए शिकायत पोर्टल की भी उन्होंने तारीफ की, जिसमें शिकायत दर्ज होने पर एक महीने के भीतर कार्रवाई का नियम है.

यह भी पढ़ें: बिहार: सम्राट सरकार के 5 महीने... क्या बदला, क्या बाकी? रविशंकर प्रसाद से जानिए

बांकीपुर सीट पर हार को लेकर रविशंकर प्रसाद ने स्वीकार किया कि इससे उन्हें दुख हुआ है. उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा और यूजीसी के नियमों को लेकर जनता में नाराजगी थी. उन्होंने प्रशांत किशोर पर बेबुनियाद आरोप लगाने का इल्जाम भी लगाया और कहा कि राजनीति में जनता का भरोसा सबसे जरूरी होता है. साथ ही उन्होंने प्रशांत किशोर की जीत पर बधाई भी दी.

Advertisement

आगे उन्होंने बताया कि 2009 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन बाद में स्थिति बदल गई. सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार से लगातार सलाह ली जाती है और डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा देने के उनके प्रयासों की सराहना भी की.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »