CM नीतीश कुमार के पुत्र निशांत JDU में होंगे शामिल, आ गई सियासी डेब्यू की तारीख

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के सियासी डेब्यू को लेकर अब जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने स्थिति स्पष्ट कर दी है. उन्होंने यह कह दिया है कि निशांत कुमार राजनीति में आएंगे.

Advertisement
जेडीयू की बैठक में निशांत कुमार को राजनीति में लाने की डिमांड (File Photo: ITG) जेडीयू की बैठक में निशांत कुमार को राजनीति में लाने की डिमांड (File Photo: ITG)

शशि भूषण कुमार

  • पटना,
  • 06 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:18 PM IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के सियासत में आने को लेकर चर्चा लंबे समय से चल रही है. बिहार चुनाव से पहले भी निशांत के सियासी आगाज को लेकर कयासों का लंबा दौर चला था. अब नीतीश कुमार ने जब राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन कर दिया है और उनका दिल्ली की सियासत में जाना तय हो चुका है, बिहार के सियासी हलकों में निशांत का नाम फिर से चर्चा का सेंटर पॉइंट बन गया है.

Advertisement

नीतीश कुमार के सीएम की कुर्सी छोड़ने के बाद अब निशांत कुमार का नाम डिप्टी सीएम की रेस में बताया जा रहा है. निशांत के सियासी डेब्यू की तारीख भी करीब-करीब तय हो चुकी है. शुक्रवार को पटना में जेडीयू नेताओं, विधायकों की बैठक में भी निशांत के राजनीति में आने की डिमांड उठी. इस पर पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने यह कहा कि निशांत कुमार राजनीति में आएंगे.

संजय झा ने इसी मीटिंग में निशांत के सियासी डेब्यू की तारीख भी बताई. उन्होंने यह भी कहा कि निशांत कुमार आठ मार्च को जेडीयू की सदस्यता औपचारिक रूप से ले सकते हैं. निशांत कुमार आठ मार्च को शाम तीन बजे जेडीयू की सदस्यता ग्रहण करेंगे. बैठक में विधायक नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले से मायूस नजर आए.

मीटिंग के दौरान कुछ विधायकों ने अपनी बात रखी. विधायकों ने सीएम नीतीश से राज्यसभा जाने के फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की. सीएम नीतीश कुमार ने विधायकों को भरोसा दिया कि हम राज्यसभा जा रहे हैं, लेकिन बिहार आएंगे ही. उन्होंने आश्वस्त किया कि आप लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी. चिंता मत करिए.

Advertisement

सीएम नीतीश ने कहा कि हम सबकुछ देखते रहेंगे. हमने कितना काम किया है. सबका ध्यान रखेंगे ही. जेडीयू विधायकों को भावुक होता देख नीतीश कुमार बैठक में बोले कि हम तीन हाउस में चले गए थे. उन्होंने कहा कि एक ही जगह हम नहीं गए थे. राज्यसभा जाना चाहते थे. आप लोग परेशान मत होइए. सीएम नीतीश ने कहा कि आप लोग की चिंता जैसे पहले करते थे, वैसे ही आगे भी करते रहेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement