बिहार: पत्नी को डायन बताकर पीट रही थी भीड़, बचाने गए 72 वर्षीय पति को भी पीटा... हुई मौत

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से अंधविश्वास से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां फकुली थाना क्षेत्र के फतेपुर कस्तूरी गांव में एक महिला को ‘डायन’ बताकर ग्रामीणों ने उसके घर पर हमला कर दिया. इस दौरान पत्नी को बचाने पहुंचे 72 वर्षीय मोहम्मद हदीम की मौत हो गई. परिजनों के मुताबिक गांव के कुछ लोग पिछले तीन दिनों से महिला को डायन बताकर परेशान कर रहे थे.

Advertisement
मुजफ्फरपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. (Photo: Screengrab) मुजफ्फरपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. (Photo: Screengrab)

मणि भूषण शर्मा

  • मुजफ्फरपुर ,
  • 26 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:01 PM IST

मुजफ्फरपुर के फकुली थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेपुर कस्तूरी गांव में अंधविश्वास के कारण एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसमें एक बुजुर्ग की जान चली गई. जानकारी के अनुसार गांव के कुछ लोगों ने एक महिला को डायन बताकर उसके घर पर हमला कर दिया. इस दौरान महिला के साथ मारपीट की जा रही थी, तभी उसके पति मोहम्मद हदीम (72) उसे बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचे.

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने हदीम को धक्का दिया और लाठी-डंडों से उनकी पिटाई कर दी. गंभीर रूप से घायल होने के बाद वे जमीन पर गिर पड़े और कुछ ही देर में उनकी हालत बिगड़ गई. आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई.

परिजनों के मुताबिक पिछले तीन दिनों से गांव के कुछ लोग महिला को डायन बताकर लगातार प्रताड़ित कर रहे थे. शनिवार की सुबह करीब 6-7 लोगों का समूह उनके घर पर चढ़ आया और गाली-गलौज के साथ हमला शुरू कर दिया. इस दौरान घर में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग भी जुट गए, लेकिन तब तक स्थिति नियंत्रण से बाहर हो चुकी थी.

पहले से ही दिल की बीमारी से पीड़ित थे हदीम
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. जांच की जिम्मेदारी संभाल रहे अधिकारी अनिमेष चंद्र ज्ञानी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि कुछ लोग महिला को डायन कहकर परेशान कर रहे थे. इसी दौरान धक्का लगने से हदीम गिर पड़े, जिससे उनकी मौत हो गई. हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.

Advertisement

परिवार ने यह भी बताया कि हदीम पहले से दिल की बीमारी से पीड़ित थे और हाल ही में अपने पोते की मौत के कारण मानसिक रूप से भी आहत थे. ऐसे में घटना ने परिवार को पूरी तरह से तोड़कर रख दिया है. पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »