'पटना में हॉस्टल की लड़कियां नेताओं को परोसी जाती हैं', पप्पू यादव का सनसनीखेज आरोप

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने एक बार फिर अपने बयान से सियासी हलचल तेज कर दी है. उन्होंने पटना में छात्राओं को लेकर गंभीर और सनसनीखेज आरोप लगाए हैं, जिसके बाद राजनीति और सामाजिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

Advertisement
पप्पू यादव ने महिला आयोग द्वारा नोटिस भेजे जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी. (Photo: ITG) पप्पू यादव ने महिला आयोग द्वारा नोटिस भेजे जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी. (Photo: ITG)

स्मित कुमार

  • पूर्णिया,
  • 22 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:05 PM IST

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने दावा किया है कि राजनीति में आने के लिए महिलाओं को कई तरह के दबावों से गुजरना पड़ता है. उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक दलों के कुछ नेता महिलाओं को गलत नजर से देखते हैं और उनका शोषण करते हैं. सांसद ने कहा, 'पटना के हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को नेताओं को परोसा जाता है.' पप्पू ने दावा किया कि एक अखबार के स्टिंग ऑपरेशन में भी इस तरह की बातें सामने आई थीं.

Advertisement

पप्पू यादव ने कहा कि यह समस्या सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षण संस्थानों, कॉर्पोरेट सेक्टर और पुलिस व्यवस्था तक फैली हुई है. उन्होंने कहा कि 'शिक्षकों की नजर छात्राओं पर, कॉर्पोरेट में लड़कियों पर और पुलिस में भी महिलाओं पर गलत नजर रहती है.'

अपने बयान के दौरान पप्पू यादव ने कुछ अश्लील गानों का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि ऐसे गानों को कौन लोग बढ़ावा दे रहे हैं और समाज किस दिशा में जा रहा है. वहीं, महिला आयोग द्वारा नोटिस भेजे जाने पर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि जिन लोगों के खुद कई विवादित मामले सामने आ चुके हैं, वे उन्हें नोटिस भेज रहे हैं. 

पप्पू यादव ने कहा कि ऐसे नोटिस को उन्होंने 'रद्दी की टोकरी में फेंक दिया' है. उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे पर बोलना बंद नहीं करेंगे. इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है.

Advertisement

क्या था पप्पू यादव का बयान?
पप्पू यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला आरक्षण से जुड़े सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि राजनीति में बड़ी संख्या में महिलाएं बिना प्रभावशाली नेताओं के समर्थन के आगे नहीं बढ़ पातीं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के लिए राजनीतिक नेतृत्व की सोच जिम्मेदार है.

उन्होंने कहा कि 90% महिलाओं को नेताओं के रूम से होकर गुजरना पड़ता है. पप्पू ने उस दौरान भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा और महिलाओं के प्रति गलत नजरिए जैसे गंभीर मुद्दों का भी जिक्र किया. उनके इस बयान को कई लोगों ने आपत्तिजनक और महिलाओं का अपमान करने वाला बताया. इसके बाद बिहार महिला आयोग ने उन्हें नोटिस भेजा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »