Bihar: बेतिया में ऑनर किलिंग का दिल दहलाने वाला मामला, प्रेम प्रसंग के चलते पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट

बिहार के बेतिया में झूठी शान के लिए एक पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर दी. प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटे के साथ मिलकर बेटी का गला घोंटा और शव गोपालगंज में नदी किनारे फेंक दिया. पुलिस ने 72 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
लड़की की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार लड़की की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

विकाश कुमार दुबे

  • गोपालगंज,
  • 06 जनवरी 2025,
  • अपडेटेड 6:14 PM IST

बिहार के बेतिया जिले में झूठी शान की खातिर पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर दी. यह घटना जादोपुर थाना क्षेत्र में तब उजागर हुई जब 3 जनवरी को मंगलपुर पुल के पास नदी किनारे एक अज्ञात लड़की का शव मिला. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. महज 72 घंटे के अंदर पुलिस ने इस हत्या की गुत्थी सुलझा लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement

गिरफ्तार आरोपियों में मृतका के पिता हरिश्चंद्र यादव और भाई विक्की यादव शामिल हैं. पुलिस के अनुसार, पिता बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज था और उसने बेटी को कई बार इस संबंध को खत्म करने की चेतावनी दी थी. इसके बावजूद जब लड़की ने बात नहीं मानी, तो पिता ने 2 जनवरी की रात बेटे और एक अन्य व्यक्ति की मदद से बेटी का गला घोंट दिया.

प्रेम प्रसंग के चलते पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट 

सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि हत्या बेतिया में हुई और सबूत मिटाने के लिए शव को गोपालगंज लाकर नदी किनारे फेंक दिया गया. पुलिस ने शव की पहचान के बाद ऑनर किलिंग का मामला दर्ज किया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

इसके अलावा एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि तीन जनवरी को जादोपुर थाना क्षेत्र में नदी किनारे लड़की का शव मिला था. जांच के दौरान पिता और भाई द्वारा बेटी की हत्या की पुष्टि हुई. आरोपी पिता और बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Advertisement

पुलिस ने आरोपी पिता और बेटे को किया गिरफ्तार 

इस घटना ने समाज में झूठी शान और ऑनर किलिंग जैसी कुप्रथाओं पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »