VIDEO: दुकानदार बनकर कुर्सियों के बीच छिपाई शराब, तस्करी का जुगाड़ देख चकरा गई पुलिस

होली से पहले बिहार में शराब तस्कर नए जुगाड़ अपना रहे हैं. गोपालगंज में एक युवक कुर्सियों के बीच 27 लीटर देसी शराब छिपाकर यूपी से ला रहा था. वाहन जांच के दौरान उत्पाद विभाग ने उसे दबोच लिया. बाइक समेत शराब जब्त कर ली गई है और तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है.

Advertisement
शराब तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार (Photo: Screengrab) शराब तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार (Photo: Screengrab)

सुनील कुमार तिवारी

  • गोपालगंज,
  • 21 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:14 PM IST

बिहार में लागू शराबबंदी के बीच होली से पहले शराब तस्करों की सक्रियता बढ़ती जा रही है. त्योहार नजदीक आते ही धंधेबाज शराब की तस्करी के नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं.ये तस्कर पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से शराब की खेप बिहार में खपाने की कोशिश कर रहे हैं.

होली से पहले शराब तस्करों का नया जुगाड़

ताजा मामला गोपालगंज जिले से सामने आया है, जहां कुर्सियों के बीच छिपाकर लाई जा रही 27 लीटर देसी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. घटना गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के कुर्म टोला जलालपुर रोड की है. उत्पाद विभाग की टीम वाहन जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान एक बाइक सवार युवक पुलिस टीम को देखकर घबराया हुआ नजर आया. बाइक पर प्लास्टिक की कई कुर्सियां लदी थीं. पहली नजर में ऐसा लग रहा था मानो वो कोई दुकानदार है और कुर्सियां लेकर बेचने जा रहा है.

Advertisement

संदेह होने पर टीम ने युवक को रोका और कुर्सियों को नीचे उतरवाकर जांच शुरू की. जैसे ही कुर्सियों को अलग-अलग किया गया, उनके बीच सावधानीपूर्वक छिपाकर रखे गए शराब के पाउच और बोतलें बरामद हुईं. कुल 27 लीटर देसी शराब जब्त की गई. पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि वह उत्तर प्रदेश से शराब लेकर गोपालगंज की ओर जा रहा था.

कुर्सियों में छिपाई देसी शराब

गिरफ्तार तस्कर की पहचान उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तरेया सुजान थाना क्षेत्र के दनियारी गांव निवासी 22 साल के रितेश कुमार के रूप में हुई है. उत्पाद विभाग ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और उसके नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस ने बाइक समेत बरामद शराब को जब्त कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Advertisement

अधिकारियों का कहना है कि होली के मद्देनजर सीमावर्ती इलाकों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी कीमत पर अवैध शराब की तस्करी को सफल नहीं होने दिया जाएगा.


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »