बेतिया में बिजली विभाग की टीम से मारपीट...,अवैध सप्लाई की जांच को पहुंचे थे कर्मचारी

बेतिया के शिकारपुर थाना क्षेत्र में बिजली विभाग की टीम पर छापेमारी के दौरान हमला कर दिया गया. अवैध बिजली कनेक्शन काटने पहुंची टीम को ग्रामीणों ने घेरकर मारपीट की और सरकारी काम में बाधा डाली. पुलिस ने तीन नामजद समेत 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है.

Advertisement
बेतिया में बिजली विभाग की टीम से मारपीट (Photo: itg) बेतिया में बिजली विभाग की टीम से मारपीट (Photo: itg)

अभिषेक पाण्डेय

  • बेतिया,
  • 26 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:21 PM IST

बिहार में बेतिया जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र के राजपुर तुमकड़िया गांव में बिजली विभाग की टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है. इस घटना में कनीय अभियंता (JE) समेत विभाग के कई कर्मियों के साथ मारपीट की गई. मामले को लेकर शिकारपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

अवैध रूप से बिजली सप्लाई की शिकायत

एफआईआर के अनुसार, गांव के वार्ड संख्या 2 में अवैध रूप से बिजली सप्लाई किए जाने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर बिजली विभाग की टीम ने छापेमारी की कार्रवाई शुरू की. टीम द्वारा बिजली विच्छेदन और मीटर जांच का कार्य किया जा रहा था, तभी कुछ लोग लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंचे और टीम को घेर लिया.

Advertisement

कर्मचारियों को गाली-गलौज , मारपीट कर भगाया

आरोप है कि हमलावरों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए कर्मियों के साथ गाली-गलौज की और मारपीट कर मौके से भगा दिया. इस मामले में तीन नामजद सहित 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और एक आरोपित को हिरासत में लिया गया है. मामले की जांच जारी है, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement