CJP के प्रदर्शन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, तेजस राजधानी से अमृत भारत तक कई ट्रेनें रद्द

दिल्ली में 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन प्रस्तावित है. इससे पहले राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. आंदोलन के मद्देनजर पूर्व मध्य रेल ने 9 अक्टूबर को कई प्रमुख ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया है. इनमें तेजस एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति, अमृत भारत, मगध एक्सप्रेस और दो राजधानी एक्सप्रेस समेत गरीब रथ शामिल हैं.

Advertisement
कई प्रमुख ट्रेनों का परिचालन रद्द.(Photo: Screengrab) कई प्रमुख ट्रेनों का परिचालन रद्द.(Photo: Screengrab)

जहांगीर आलम

  • समस्तीपुर,
  • 09 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:51 PM IST

दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से पहले रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है. इस आंदोलन के मद्देनजर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है. वहीं, पूर्व मध्य रेल के अलग-अलग स्टेशनों से 9 अक्टूबर को खुलने और गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों का परिचालन रद्द करने का फैसला लिया गया है. रेलवे ने इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी किया है.

Advertisement

रद्द की गई ट्रेनों में तेजस राजधानी एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, अमृत भारत एक्सप्रेस और मगध एक्सप्रेस जैसी प्रमुख गाड़ियां शामिल हैं. इसके अलावा हावड़ा और सियालदह से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस के साथ रांची से चलने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस भी रद्द कर दी गई है. इस फैसले से इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है.

यह भी पढ़ें: समस्तीपुर में राशन बांटने पहुंची नाव, देखते ही मची लूट... जान बचाकर भागी राहत सामग्री देने वाली टीम, VIDEO

इन प्रमुख ट्रेनों का परिचालन रद्द

रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, इस्लामपुर से नई दिल्ली जाने वाली 20801 मगध एक्सप्रेस का परिचालन रद्द किया गया है. वहीं, राजेंद्र नगर टर्मिनल से नई दिल्ली जाने वाली 12309 तेजस एक्सप्रेस और 12393 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस भी नहीं चलेंगी. इसी रूट पर चलने वाली 22361 अमृत भारत एक्सप्रेस को भी रद्द कर दिया गया है.

Advertisement

इसके अलावा 12301 हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और 12313 सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन भी रद्द रहेगा. रांची से नई दिल्ली जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस को भी इस सूची में शामिल किया गया है. इन ट्रेनों के रद्द होने से दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना में बदलाव करना पड़ सकता है.

रेलवे ने जारी किया नोटिफिकेशन

पूर्व मध्य रेल ने ट्रेनों के परिचालन को लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है. इसमें दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP के प्रदर्शन से पहले 9 अक्टूबर को खुलने और गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों को रद्द किए जाने की जानकारी दी गई है. यात्रियों को सलाह है कि स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से जरूर जांच लें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »