पवन सिंह की बढ़ी दौलत, निशांत की अधूरी पढ़ाई... बिहार MLC उम्मीदवारों के हलफनामे की बड़ी बातें

बिहार MLC चुनाव के हलफनामों में कई दिलचस्प बातें सामने आई हैं. भोजपुरी स्टार पवन सिंह की बढ़ी संपत्ति बढ़ी है, जबकि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की पढ़ाई को लेकर भी खुलासा हुआ है. किस उम्मीदवार के पास कितनी दौलत है, पूरी तस्वीर हलफनामों से साफ हुई है.

Advertisement
पवन सिंह की बढ़ी करोड़ों की संपत्ति, तो निशांत की अधूरी इंजीनियरिंग की पढ़ाई आई सामने. (Photo: ITG) पवन सिंह की बढ़ी करोड़ों की संपत्ति, तो निशांत की अधूरी इंजीनियरिंग की पढ़ाई आई सामने. (Photo: ITG)

शशि भूषण कुमार

  • पटना,
  • 09 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:26 AM IST

बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के उम्मीदवारों का हलफनामा सामने आने के बाद कई दिलचस्प बातें सामने आई हैं. हलफनामे के मुताबिक, भोजपुरी स्टार पवन सिंह की दौलत में बड़ा इजाफा हुआ है. वहीं दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की अधूरी पढ़ाई को लेकर भी बड़ी जानकारी मिली है. चुनावी कागजात में नेताओं की संपत्ति, गाड़ियां, शिक्षा तथा पारिवारिक स्थिति का पूरा ब्योरा साफ हो गया है. इसमें किसी के पास करोड़ों की संपत्ति है, तो कोई कर्ज के भारी बोझ तले दबा हुआ है.

Advertisement

नामांकन दाखिल करने वाले सभी 10 उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा संपत्ति आरजेडी के सुनील कुमार सिंह के पास है. वे करीब 54 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं. उनके हलफनामे के अनुसार, उनकी पत्नी के पास ही अकेले ढाई किलो सोना और 35 किलो चांदी के आभूषण हैं. इसके ठीक उलट, बीजेपी की उम्मीदवार शीला पंडित के ऊपर सबसे ज्यादा कर्ज का बोझ है. उनके पास कुल 29.68 लाख रुपये की संपत्ति मौजूद है, मगर उनके सिर पर 31.13 लाख रुपये का बैंक लोन भी चल रहा है.

भोजपुरी स्टार और बीजेपी उम्मीदवार पवन सिंह की कमाई में भी अच्छी-खासी बढ़ोतरी देखने को मिली है. लोकसभा चुनाव 2024 के मुकाबले इस समय उनकी संपत्ति करीब 2.7 करोड़ रुपये बढ़ गई है. अब पवन सिंह के पास कुल 19.44 करोड़ रुपये की दौलत है. इसके अलावा, उनके पास लगभग 4 करोड़ रुपये की चार लग्जरी कारें भी हैं, इनमें एक शानदार लैंड क्रूजर भी शामिल है. हलफनामे में उनकी पत्नी का नाम अब भी ज्योति सिंह ही दर्ज है, हालांकि, पवन सिंह ने बताया है कि दोनों के तलाक का मामला फिलहाल कोर्ट में चल रहा है.

Advertisement

नीतीश के बेटे निशांत के पास कितनी संपत्ति?

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और जेडीयू उम्मीदवार निशांत कुमार की शिक्षा भी चर्चा में है. चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग पूरी नहीं की थी. उन्होंने कुल 8 में से सिर्फ 5 सेमेस्टर तक ही कॉलेज की पढ़ाई की. अगर उनकी दौलत की बात करें, तो निशांत के पास 4.63 करोड़ रुपये की संपत्ति है. साथ ही उनके नाम पर दो गाड़ियां भी दर्ज हैं.

बाकी उम्मीदवारों का पूरा लेखा-जोखा

बीजेपी उम्मीदवार डॉ. संजय मयूख के पास 3.7 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई गई है. पिछले छह साल में उनकी कमाई करीब 2.12 करोड़ रुपये बढ़ी है. दूसरी तरफ, जेडीयू उम्मीदवार भारती मेहता के पास करीब 89 लाख रुपये की सोने की ज्वेलरी है. उनकी कुल संपत्ति 6.34 करोड़ रुपये बताई गई है. खास बात यह है कि वे अपने पति से ज्यादा संपत्ति की मालकिन हैं.

जेडीयू की ही दूसरी उम्मीदवार शिवरानी देवी प्रजापति केवल 12वीं पास हैं. उनके परिवार के नाम पर महज डेढ़ लाख रुपये की अचल संपत्ति दर्ज है, साथ ही उनके पास कोई गाड़ी भी नहीं है. इसके अलावा, बीजेपी उम्मीदवार अनिल ठाकुर के पास कुल 24 लाख रुपये की संपत्ति है. वहीं एलजेपीआर उम्मीदवार अशरफ अंसारी ने अपने हलफनामे में 1.95 करोड़ रुपये की दौलत का जिक्र किया है, जिन्होंने एलएलबी की पढ़ाई की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »