दरोगा भर्ती का फैसला वापस लेने की मांग, पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ CM आवास की ओर बढ़े अभ्यर्थी

नौकरी की तैयारी में जुटे युवाओं का गुस्सा एक बार फिर पटना की सड़कों पर दिखा. दरोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा रद्द होने से नाराज अभ्यर्थियों ने जेपी गोलंबर पर पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी. प्रदर्शन के दौरान कई अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया गया.

Advertisement
पटना में अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया (Photo-ANI) पटना में अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया (Photo-ANI)

शशि भूषण कुमार / सुजीत कुमार

  • पटना,
  • 29 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:08 PM IST

बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार को दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. अभ्यर्थी 1,799 पदों पर होने वाली भर्ती की मुख्य परीक्षा रद्द करने का फैसला वापस लेने और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) की तारीख जल्द जारी करने की मांग कर रहे हैं.

प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थी जेपी गोलंबर पहुंचे. यहां पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग की. हालांकि, प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने लगे. इसके बाद अभ्यर्थी डाकबंगला की ओर बढ़े. उनका मकसद मुख्यमंत्री आवास तक मार्च करना था.

Advertisement

प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की. इस दौरान कई अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया गया. अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया को लेकर स्थिति साफ होनी चाहिए और परीक्षा रद्द करने का फैसला वापस लिया जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें: जामिया प्रदर्शन पर शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी का बयान, बोले- हिंसा और गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं होगी

23 सितंबर को रद्द हुई थी मुख्य परीक्षा

बता दें, बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने 1,799 सब-इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती की मुख्य परीक्षा रद्द कर दी थी. आयोग ने 23 सितंबर को जारी फैसले में इसके पीछे 'अपरिहार्य कारणों' (ऐसी स्थिति, जो नियंत्रण से बाहर हो) का हवाला दिया था. इससे पहले परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर दूसरे अभ्यर्थियों ने भी विरोध जताया था. हालांकि, मुख्य परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थी इसे रद्द करने के फैसले के खिलाफ हैं. उनकी मांग है कि भर्ती प्रक्रिया दोबारा आगे बढ़ाई जाए और फिजिकल टेस्ट की तारीख घोषित की जाए.

Advertisement

आगे क्या चाहते हैं अभ्यर्थी?

अभ्यर्थियों का कहना है कि वे भर्ती के अगले चरण की तैयारी कर रहे थे, लेकिन मुख्य परीक्षा रद्द होने से उनकी आगे की प्रक्रिया अटक गई. अब वे चाहते हैं कि आयोग अपने फैसले पर दोबारा विचार करे और भर्ती को लेकर अगला कदम साफ करें. पटना में हुआ यह प्रदर्शन भर्ती प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों की नाराजगी दिखाता है. अब देखना होगा कि आयोग और सरकार का रुख क्या होता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »