बिहार में सुबह-सुबह चलीं गोलियां, पूर्व कस्टम सुपरिंटेंडेंट की हत्या

बिहार के भोजपुर में सुबह-सुबह गोलीबारी से सनसनी फैल गई. जैन कॉलेज के पास कनकपुरी मोहल्ले में बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने एक पूर्व कस्टम सुपरिंटेंडेंट की गोली मारकर हत्या कर दी.

Advertisement
मृतक की पहचान 72 वर्षीय रामकुमार के रूप में हुई है. (Representational Photo: ITG) मृतक की पहचान 72 वर्षीय रामकुमार के रूप में हुई है. (Representational Photo: ITG)

सोनू कुमार सिंह

  • आरा,
  • 15 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:38 AM IST

बिहार के भोजपुर जिले के आरा में सुबह की शुरुआत गोलियों की तड़तड़ाहट और हत्या की सनसनीखेज वारदात से हुई है. बताया जा रहा है कि जैन कॉलेज के पास कनकपुरी मोहल्ले में बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने एक पूर्व कस्टम सुपरिंटेंडेंट को निशाना बनाते हुए गोली मारकर उनकी हत्या कर दी. इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

Advertisement

मृतक की पहचान बिहिया थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी 72 वर्षीय रामकुमार सिंह के रूप में हुई है. वह लंबे समय से आरा के नवादा थाना क्षेत्र स्थित कनकपुरी मोहल्ले में मकान बनाकर रह रहे थे. सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद वह सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय थे.

जानकारी के अनुसार, रामकुमार सिंह सुबह टहलने के लिए घर से निकले थे. घर से करीब डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर पहले से घात लगाए बाइक सवार नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें घेर लिया. इसके बाद बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि उन्हें करीब आठ गोलियां लगीं, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: राजस्थान के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पीट-पीटकर हत्या

वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. गोलीबारी की खबर फैलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही नवादा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

Advertisement

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि 72 वर्षीय पूर्व अधिकारी को किसने और क्यों निशाना बनाया. हमलावरों की पहचान और हत्या के कारणों को लेकर पुलिस की जांच जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »