बिहार के बेतिया में भीषण सड़क हादसा... पुलिस वाहन से टकराई कार, होमगार्ड जवान की मौत

बिहार के बेतिया में बेतिया-चनपटिया मुख्य मार्ग पर पुलिस वाहन और टाटा गाड़ी के बीच भीषण टक्कर हो गई. हादसे में सहोदरा थाना के एक होमगार्ड जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन पुलिसकर्मी घायल हैं. डीआईजी हर किशोर राय और एसएसपी कुमार गौतम ने जीएमसीएच पहुंचकर घायलों के इलाज की जानकारी ली.

Advertisement
डीआईजी और एसएसपी पहुंचे अस्पताल.(Photo: Abhishek Pandey/ITG) डीआईजी और एसएसपी पहुंचे अस्पताल.(Photo: Abhishek Pandey/ITG)

अभिषेक पाण्डेय

  • बेतिया,
  • 23 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:55 PM IST

बिहार के बेतिया में पुलिस वाहन और कार के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई. बेतिया-चनपटिया मुख्य मार्ग पर हुए इस भीषण हादसे में सहोदरा थाना के एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई, जबकि तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए.

सभी घायलों को इलाज के लिए बेतिया स्थित जीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान जवान ने दम तोड़ दिया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बेतिया में खेलते-खेलते गायब हुई 2 साल की बच्ची, CCTV में महिला के साथ जाती दिखी... 3 लोग हिरासत में

मुसहरी गांव के पास हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना बुधवार शाम बेतिया-चनपटिया मुख्य मार्ग पर कैथवलिया के समीप मुसहरी गांव के पास हुई. यहां सहोदरा थाना के पुलिस वाहन और एक टाटा गाड़ी के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई. भिड़ंत इतनी भीषण थी कि पुलिस वाहन पर सवार जवान घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

हादसे के बाद घायलों को तत्काल बेतिया के जीएमसीएच में पहुंचाया गया. अस्पताल में इलाज के दौरान एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई. वहीं, दुर्घटना में घायल तीन अन्य पुलिसकर्मियों का उपचार जारी है. जवान की मौत की खबर मिलने के बाद पुलिस महकमे में शोक का माहौल है.

Advertisement

डीआईजी और एसएसपी पहुंचे अस्पताल

चंपारण रेंज के डीआईजी हर किशोर राय ने हादसे में एक होमगार्ड जवान की मौत की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि दुर्घटना में घायल पुलिसकर्मियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

घटना की जानकारी मिलते ही डीआईजी हर किशोर राय और बेतिया एसएसपी कुमार गौतम जीएमसीएच पहुंचे. दोनों अधिकारियों ने घायल पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य और उनके इलाज की जानकारी ली.

हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं

फिलहाल, पुलिस वाहन और टाटा गाड़ी के बीच टक्कर किन परिस्थितियों में हुई, इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. दुर्घटना कैसे हुई और इसके पीछे क्या कारण रहे, इस संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है.

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »