बिहार में फर्जी IPS बनकर घूम रहा था राजेश शुक्ला, बैग से निकली NIA और CIA लिखी वर्दियां

बिहार के औरंगाबाद जिले से खाकी की आड़ में ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. दाउदनगर पुलिस ने एक ऐसे शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है, जो खुद को IPS अधिकारी बताकर लोगों पर रौब झाड़ता था और उनसे मोटी रकम वसूलता था.

Advertisement
औरंगाबाद में फर्जी IPS की ठगी का अंत.(Photo:ITG) औरंगाबाद में फर्जी IPS की ठगी का अंत.(Photo:ITG)

अभिनेश सिंह

  • औरंगाबाद,
  • 04 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:43 PM IST

बिहार के औरंगाबाद में फर्जी आईपीएस बनकर लोगो से ठगी किये जाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है.

दाउदनगर के एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने बताया कि राजेश शुक्ला नाम का यह शख्स फर्जी आईपीएस बनकर दाउदनगर में कई लोगों के साथ ठगी की घटना को अंजाम दे चुका है. 

इतना ही नहीं, पुलिस ने उसके पास से कई आपत्तिजनक सामानों के साथ सीआईए और एनआईए लिखी वर्दी भी जब्त की है.

Advertisement

दरअसल, राकेश कुमार के पास यह फर्जी आईपीएस वर्दी का धौंस दिखाकर रुपयों की ठगी कर चुका था जिसके बाद इस मामले की एक लिखित शिकायत दाउदनगर थाने में दर्ज की गयी थी. 

जब पुलिस ने इस मामले की पड़ताल शुरू की तब यह पुलिस के हत्थे चढ़ गया. फिलहाल यह शातिर ठग पुलिस की गिरफ्त में है और पुलिस जरूरी कार्रवाई के बाद इसे जेल भेजे जाने की तैयारी में लगी हुई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement