अररिया में लुट गया 12 करोड़ के मोबाइल फोन से भरा ट्रक, ड्राइवर और खलासी गायब

अररिया में करीब 12 करोड़ रुपये के मोबाइल फोन से भरे ट्रक के संदिग्ध रूप से गायब होने का मामला सामने आया है. ट्रक के साथ चालक और खलासी भी लापता बताए जा रहे हैं. पुलिस ने अररिया जीरो माइल के पास कंटेनर बरामद कर एसआईटी गठित की है. प्रारंभिक जांच में घटना का संबंध उत्तर प्रदेश के अयोध्या-गोरखपुर मार्ग से होने की आशंका जताई जा रही है.

Advertisement
लुट गया 12 करोड़ को मोबाइल फोन से भरा ट्रक (photo: itg) लुट गया 12 करोड़ को मोबाइल फोन से भरा ट्रक (photo: itg)

aajtak.in

  • अररिया ,
  • 10 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:12 AM IST

बिहार के अररिया जिले में करीब 12 करोड़ रुपये मूल्य के मोबाइल फोन से भरे ट्रक की संदिग्ध लूट और ड्राइवर-खलासी के गायब होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना ने पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है.मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एसआईटी यानी विशेष जांच दल का गठन कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया ट्रक

जानकारी के अनुसार विभिन्न कंपनियों के 1100 से अधिक पैकेट विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन लेकर एक कंटेनर उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से असम के गुवाहाटी जा रहा था. इसी दौरान मोबाइल से भरा ट्रक संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया और उसके साथ ड्राइवर एवं खलासी का भी कोई पता नहीं चल सका.

बताया जाता है कि अररिया जीरो माइल के समीप इस मामले की जानकारी सामने आई, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई.हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि लूट की वास्तविक घटना कहां हुई. पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है.

 नोएडा से गुवाहाटी जा रहा था मोबाइल से भरा ट्रक

इस मामले में ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक के आवेदन पर अररिया नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. मामले की पुष्टि करते हुए अररिया के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि मोबाइल फोन से लदा ट्रक ग्रेटर नोएडा से गुवाहाटी जा रहा था. जांच के दौरान अररिया जीरो माइल के पास ट्रक बरामद किया गया है. पुलिस ने ट्रक की आवाजाही से जुड़े कई टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की है.

Advertisement

प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि घटना उत्तर प्रदेश के अयोध्या और गोरखपुर के बीच कहीं घटित हुई हो सकती है. एसपी ने बताया कि मामला अंतरराज्यीय प्रकृति का है, इसलिए सभी संभावित बिंदुओं पर गहन जांच की जा रही है.
उन्होंने कहा कि पूरे मामले के खुलासे के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है और पुलिस की कई टीमें सक्रिय रूप से जांच में जुटी हैं. जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

12 करोड़ रुपये के मोबाइल फोन गायब

करीब 12 करोड़ रुपये मूल्य के मोबाइल फोन के गायब होने की खबर पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है. हालांकि पुलिस अधीक्षक ने बरामदगी अथवा नुकसान की वास्तविक राशि के संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी देने से इनकार किया है और जांच पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी साझा करने की बात कही है. फिलहाल यह मामला जिले के सबसे चर्चित और बड़े लूटकांडों में शामिल हो गया है तथा लोग पुलिस जांच के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं.

Input: अमरेन्द्र कुमार

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »