'वो होते तो नतीजा कुछ और होता', बांकीपुर की हार पर अनंत सिंह को याद आए नीतीश कुमार

पटना में जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने बांकीपुर की हार पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर नीतीश कुमार रहते तो यह नतीजा नहीं आता, क्योंकि जनता में यह बात फैल गई कि वोट उनके चेहरे पर मिला लेकिन उन्हें हटा दिया गया.

Advertisement
अनंत सिंह जेडीयू के विधायक हैं. (Photo- PTI) अनंत सिंह जेडीयू के विधायक हैं. (Photo- PTI)

शशि भूषण कुमार

  • पटना,
  • 04 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 11:18 AM IST

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की हार के बाद जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जनता के बीच यह धारणा बनी हुई है कि नीतीश कुमार के चेहरे पर वोट मिला, लेकिन बाद में उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया. अनंत सिंह ने कहा कि इसी वजह से लोगों में नाराजगी है और अगर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री रहते तो बांकीपुर का नतीजा ऐसा नहीं आता.

Advertisement

अनंत सिंह ने कहा, "जनता में यह बात फैल गई है कि नीतीश कुमार के चेहरे पर वोट मिला, लेकिन उनको हटा दिया गया. यह गलत हुआ. जनता यह समझ रही है कि जिस तरीके से हटाया गया, बैठाया गया, वह गलत हुआ." हालांकि उन्होंने साफ किया कि हकीकत में नीतीश कुमार ने खुद मुख्यमंत्री पद छोड़ा है, लेकिन जनता के बीच इस फैसले को लेकर अलग धारणा बनी हुई है.

यह भी पढ़ें: नितिन नवीन ने उपचुनाव में आए नतीजों को स्वीकार किया, बांकीपुर और दतिया में बीजेपी को झटका

'जनता मालिक है, जिसे चाहे जिताए'

बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत पर अनंत सिंह ने कहा कि चुनाव में जनता ही मालिक होती है. उन्होंने कहा, "जिनको जनता ने वोट किया, वह जीते हैं. जिनको वोट नहीं किया, वह हार गए. सीधी बात है, जनता मालिक होती है और जनता ही फैसला लेती है." उन्होंने प्रशांत किशोर की जीत को भी इसी जनादेश का परिणाम बताया.

Advertisement

नीतीश कुमार के दिल्ली में सक्रिय होने और जेडीयू के विस्तार को लेकर अनंत सिंह ने कहा कि इसमें कोई दिक्कत नहीं है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जहां रहेंगे और जहां चुनाव लड़ेंगे, वे उनके साथ खड़े रहेंगे. उन्होंने दिल्ली में जेडीयू के विस्तार की संभावना पर भी समर्थन जताया.

बीजेपी-नीतीश को लेकर जनता में 'बदबू' की बात

बीजेपी और नीतीश कुमार के बीच सत्ता समीकरण को लेकर पूछे गए सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि भले ही दोनों दलों के नेताओं के बीच सब कुछ ठीक बताया जा रहा हो, लेकिन जनता के बीच यह धारणा बन गई है कि नीतीश कुमार के साथ जिस तरह का व्यवहार हुआ, वह सही नहीं था. उन्होंने कहा कि लोगों को यह बात पसंद नहीं आई कि जिस नेता के नाम पर वोट लिया गया, बाद में उन्हें हटा दिया गया.

यह भी पढ़ें: प्रशांत किशोर से हारे 'नीतीश कुमार" और 'लालू प्रसाद यादव', बांकीपुर में दोनों की जमानत जब्त

अनंत सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार खुद पद छोड़ सकते हैं, लेकिन जनता के बीच यह धारणा बन गई कि उन्हें हटाया गया है. उन्होंने कहा कि इससे नीतीश समर्थकों में दुख और नाराजगी है.

RJD पर भी साधा निशाना

Advertisement

अनंत सिंह ने आरजेडी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि "वह पार्टी ही नहीं है" और उसका यही हाल होना था. उन्होंने दावा किया कि आरजेडी को यादव और मुस्लिम वोट भी पूरी तरह नहीं मिले. वहीं, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत को लेकर उन्होंने कहा कि यह जनता का फैसला है और चुनाव में किसी को वोट "दुकान से लाकर" नहीं दिया जा सकता.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »