बिहारः भागलपुर में JDU सांसद अजय मंडल के कार्यालय में चोरी, बॉडीगार्ड की पिस्टल चुरा ले गए चोर

बिहार के भागलपुर से जेडीयू सांसद अजय मंडल के कार्यालय का ताला तोड़कर घुसे चोर कम्प्यूटर और सीसीटीवी की डीवीआर समेत अन्य महत्वपूर्ण सामान उठा ले गए.

Advertisement
सांसद के कार्यालय से डीवीआर तक उठा ले गए चोर (Photo: Screengrab) सांसद के कार्यालय से डीवीआर तक उठा ले गए चोर (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • भागलपुर,
  • 09 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:37 AM IST

बिहार के भागलपुर से अजय मंडल सांसद हैं. नीतीश कुमार की अगुवाई वाले जनता दल (यूनाइटेड) के सांसद अजय मंडल सुर्खियों में आ गए हैं. अजय मंडल के सुर्खियों में आने की वजह अबकी दूसरी है. अजय मंडल के कार्यालय में चोरी की घटना हुई है. चोरों ने सांसद मंडल के कार्यालय से उनके बॉडीगार्ड की पिस्टल ही चुरा ली है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र में अजय मंडल का कार्यालय है. अजय मंडल ने चोरी को लेकर कहा है कि रविवार होने के कारण उनका कार्यालय बंद था. सोमवार सुबह जब वह कार्यालय पहुंचे, तब मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला. सांसद के मुताबिक कार्यालय में रखी आलमारी, सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर तक नहीं था.

यह भी पढ़ें: बिहार में UPSC नहीं कंटेंट क्रिएशन बन रहा फुल टाइम करियर, कमाई के साथ-साथ नाम चमका रहे यूथ  

सांसद की ओर से घटना की शिकायत तिलकामांझी पुलिस को दे दी है. इस शिकायत के मुताबिक चोर मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और कम्प्यूटर के साथ ही कई महत्वपूर्ण दस्तावेज चुरा ले गए हैं. चोरों ने अजय मंडल के बॉडीगार्ड की पिस्टल तक नहीं छोड़ी और चुरा ले गए. कई और सामान भी सांसद के कार्यालय से गायब हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बिहार: घर की दालान में सोए किसान को उठा ले गए बदमाश, बेरहमी से ले ली जान

बताया जाता है कि अजय कुमार मंडल जब भागलपुर में होते हैं, तब यही दफ्तर उनका ठिकाना होता है. अजय मंडल का तिलकामांझी इलाके में स्थित यह दफ्तर कम आवास तब बंद ही रहता है, जब सांसद शहर से बाहर हों. सांसद के शहर में नहीं होने पर इस कार्यालय के कार्यालय कक्ष का ही ताला खुलता है. रविवार के दिन यह बंद ही रहता है.

शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. चोरी की वारदात को अंजाम देने वालों की पहचान के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है. पुलिस का दावा है कि अपराधियों की पहचान जल्द कर ली जाएगी, उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा. सत्ताधारी गठबंधन में शामिल महत्वपूर्ण पार्टी के सांसद के कार्यालय में हुई इस चोरी ने कानून व्यवस्थधा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

(इनपुट- राजीव सिद्धार्थ)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »