20 जनवरी को लॉन्च होगी IMPACT डिजाइन वाली हैचबैक Zica

स्वदेशी कार मेकर कंपनी टाटा IMPACT डिजाइन के साथ 20 जनवरी को अपनी हैचबैक Zica लॉन्च करेगी. कंपनी का दावा है इसका इंपैक्ट डिजाइन लोगों को लंबे समय तक प्रभावित करेगा.

Advertisement
TATA Zica TATA Zica

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 06 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 7:05 PM IST

दिसंबर में भारतीय कार मेकर कंपनी TATA ने अपनी अगली हैचबैक Zica की पहली झलक पेश की थी. हालांकि उससे पहले भी इस कार की फोटो लीक हुई थी. खबरों के मुताबिक कंपनी इसे 20 जनवरी तक लॉन्च कर सकती है.

यह कार भी टाटा की फेमस कार इंडिका के ही प्लेटफॉर्म पर बनी होगी पर इस कार का डिजाइन और इसके फीचर्स बिल्कुल अलग होंगे. इस कार की कीमत 3 से 4 लाख रुपये होने की उम्मीद की जा रही है.

Advertisement

टाटा ने पेश किया IMPACT डिजाइन
लैंग्वेज पेश किया है. इस डिजाइन के तहत टाटा की पहली कार होगी Zica. कंपनी इसके तहत आने वाले वर्षों में और भी कार लॉन्च करेगी. कंपनी ने इस डिजाइन पर बनी अपनी कारों में काफी बदलाव लाने की तैयारी में है.

कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि इंपैक्ट डिजाइन की वजह से लोग कार को पहली नजर में तो पसंद करेंगे ही, साथ ही लंबे समय तक यह डिजाइन पुराना नहीं होगा और लोगों को काफी पसंद आएगा.

कंपनी के एक बयान के मुताबिक यह कार फ्रेश डिजाइन और कई इनोवेटिव फीचर्स के साथ आएगी. साथ ही भारत के ग्लोबल नागरिकों के लिए इसमें कटिंग एज ड्राइविंड डायनेमिक्स भी होंगे.

, यह कार दो इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध होगी जिनमें 4 सिलिंडर वाला 1.2 लीटर पेट्रोल और 3 सिलिंडर का 1.05 लीटर डीजल इंजन शामिल हैं. भारतीय बाजार में इस कार को Eon, i10, K10, Kwid और Wagon R जैसी हैचबैक से टक्कर मिलेगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »