कैलिफोर्निया में दौड़ेगीं Apple की सेल्फ ड्राइविंग कारें

Apple inc को शुक्रवार को अपनी सेल्फ ड्राइविंग कार की कैलिफोर्नियां की सार्वजनिक सड़कों पर टेस्टिंग के लिए परमिशन मिल गई है.

Advertisement
ऐपल ऐपल

साकेत सिंह बघेल / IANS

  • नई दिल्ली,
  • 17 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 11:00 AM IST

iPhone और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों के निर्माता Apple inc को शुक्रवार को अपनी सेल्फ ड्राइविंग कार की कैलिफोर्नियां की सार्वजनिक सड़कों पर टेस्टिंग के लिए परमिशन मिल गई है.


समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, हालांकि इस टेक्नोलॉजी कंपनी का हेडऑफिस उत्तरी कैलिफोर्निया के कपर्टिनो में है. लेकिन, कंपनी ने अभी तक इस मंजूरी पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. राज्य के मोटर वाहन विभाग ने अपनी वेबसाइट पर ऑटोनॉमस व्हीकल टेस्टिंग के लिए लाइसेंस प्राप्त करने वाली नई कंपनी के रूप में दर्ज किया है.

Advertisement


शुक्रवार तक टेस्टिंग की मंजूरी की सूची में 30 कंपनियों के नाम थे, जिसमें फॉक्सवैगन ग्रुप ऑफ अमेरिका, मर्सिडीज बेंज, गूगल, डेल्फी ऑटोमोबाइल और टेस्ला मोटर्स प्रमुख हैं. वहीं, इस सूची में शामिल पारंपरिक कंपनियों में निसान (अमेरिका), होंडा और सब्रू और जर्मनी की बीएमडब्ल्यू प्रमुख है. इस मंजूरी को पाने वाली अन्य कंपनियों में टेक्नोलॉजी स्टार्ट-अप कंपनियां शामिल हैं.

Apple हालांकि लंबे समय से पर काम कर रही है, लेकिन अभी तक उसने इसे सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement