कारों ने मचाया धमाल... अब स्कूटर ला रही कंपनी, साइन किया एग्रीमेंट

विनफास्ट भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लॉन्च करने की तैयारी में है. फिलहाल कंपनी तीन इलेक्ट्रिक कारें भारत में बेचती है. वहीं इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में एंट्री करने के लिए कंपनी ने 50 डीलर पार्टनर्स के साथ समझौता किया है. कंपनी ने ये कन्फर्म नहीं किया है कि वे कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करेगी. आइए जानते हैं डिटेल्स.

Advertisement
VinFast जल्द ही अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर सकती है. (Photo: VinFast) VinFast जल्द ही अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर सकती है. (Photo: VinFast)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 09 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:12 AM IST

विनफास्ट भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कारों के बाद इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लाने की तैयारी में है. कंपनी की इलेक्ट्रिक कारों की अच्छी-खासी बिक्री हो रही है. भारतीय बाजार में विनफास्ट (VinFast) चौथी सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कारों को बेचने वाली कंपनी है. सितंबर महीने में कंपनी ने 2964 इलेक्ट्रिक कारों को बेचा है. 

अब कंपनी ने टू-व्हीलर मार्केट में उतरने का फैसला किया है. इसके लिए कंपनी ने लेटर ऑफ इंटेंट साइन किया है. कंपनी ने 50 से ज्यादा इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल डीलर पार्टनर के साथ ये लेटर साइन किया है. इसके तहत कंपनी 15 राज्यों में अपना डिस्ट्रीब्यूशन फुटप्रिंट स्थापित करनी की योजना में है. 

Advertisement

इस एग्रीमेंट को कंपनी की वियतनाम बेस्ड हाई फोंग मैन्युफैक्चरिंग कॉम्प्लेक्स में फाइनल किया गया है. भारतीय डीलर के रिप्रेजेंटेटिव्स इस कॉम्प्लेक्स के टूर पर आए हुए थे. इसके तहत विनफास्ट अपने रिटेल पार्टनर्स के साथ मिलकर भारत के 34 शहरों में 50 से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर शोरूम खोलेगी. 

किन राज्यों में है कंपनी का टार्गेट?

इन शोरूम के लिए कंपनी का टार्गेट दिल्ली-एनसीआर, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे मार्केट है, जहां डिमांड सबसे ज्यादा है. ये एग्रीमेंट विनफास्ट की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट को लेकर प्लानिंग को दिखाता है. 

यह भी पढ़ें: 83 हजार के इस स्कूटर के दीवाने हुए लोग... बिक गईं 25 लाख यूनिट्स

कंपनी ने इसके लिए अलग डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क तैयार करने का फैसला किया है. जबकि कंपनी इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल ऑपरेशन में पहले से ही एक्टिव है. विनफास्ट ई-स्कूटर ओवरसीज मार्केट की मैनेजिंग डायरेक्टर वो थी कैम् तू (जैस्मिन) ने कहा कि भारत कंपनी की ग्लोबल ग्रोथ स्ट्रैटेजी के सबसे महत्वपूर्ण मार्केट्स में से एक है. 

Advertisement

क्या है कंपनी का कहना?

उन्होंने कहा कि भारतीय पार्टनर्स के साथ ये एग्रीमेंट कंपनी की एक्सपेक्टेशन और लॉन्ग टर्म कमिटमेंट को दिखाता है. उन्होंने भारतीय बाजार के बड़े पैमाने और संभावनाओं को लेकर कंपनी के भरोसे की भी बात कही है. हालांकि, कंपनी कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर भारतीय बाजार में लेकर आएगी, इसकी जानकारी नहीं है. 

यह भी पढ़ें: 2 लाख KM बैटरी लाइफ, 1.29 लाख कीमत! धांसू स्कूटर लॉन्च

वहीं इलेक्ट्रिक कारों की बात करें, तो कंपनी भारतीय बाजार में फिलहाल तीन इलेक्ट्रिक कारों को बेचती है. ब्रांड के पोर्टफोलियो में वीएफ 6, वीएफ 7 और एमपीवी 7 आती है. जहां दो इलेक्ट्रिक एसयूवी हैं जबकि एक इलेक्ट्रिक एमपीवी है. ये कारें अलग-अलग कंज्यूमर्स को टार्गेट करते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »