83 हजार के इस स्कूटर के दीवाने हुए लोग... बिक गईं 25 लाख यूनिट्स

टीवीएस भारतीय बाजार में अच्छी-खासी संख्या में स्कूटर्स बेच रही है. सितंबर महीने में कंपनी ने 3.64 लाख से ज्यादा टू-व्हीलर बेचे हैं. वहीं ब्रांड के स्कूटर्स भी काफी पॉपुलर हैं. जुपिटर के बाद कंपनी के पोर्टफोलियो में एनटॉर्क दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है. कंपनी ने इस स्कूटर की 25 लाख से ज्यादा यूनिट्स बेच दी हैं.

Advertisement
TVS Ntorq 150 को कंपनी ने 2025 में लॉन्च किया है. (Photo: ITG) TVS Ntorq 150 को कंपनी ने 2025 में लॉन्च किया है. (Photo: ITG)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:37 PM IST

टीवीएस मोटर की स्कूटर्स की मांग तेजी से बढ़ी है. इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के सेगमेंट में टीवीएस किंग है, जबकि ICE (इंटरनल कंबशन इंजन) सेगमेंट में टीवीएस अच्छी-खासी संख्या में स्कूटर बेच रहा है. कंपनी के पोर्टफोलियो में एनटॉर्क (TVS NTorq) दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है. पहले नंबर पर अभी भी टीवीएस जुपिटर है. 

कंपनी ने टीवीएस एनटॉर्क को 5 फरवरी 2018 को लॉन्च किया था. अगस्त 2025 के अंत तक टीवीएस ने इस स्कूटर की 20.8 लाख यूनिट्स को बेच दिया था. अगस्त 2026 तक इस स्कूटर की सेल्स 25 लाख के पार पहुंच गई है. सितंबर 2025 में टीवीएस ने एनटॉर्क 150 को लॉन्च किया. इसमें एनटॉर्क 125 वाले प्लेटफॉर्म पर ही बेस्ड ज्यादा पावर वाला स्कूटर लोगों को मिल रहा था. 

Advertisement

एनटॉर्क की बंपर सेल्स

इस वित्तवर्ष की बात करें, तो टीवीएस एनटॉर्क की डिमांड बढ़ी है. अगस्त 2026 में कंपनी ने 40,256 एनटॉर्क स्कूटरों को बेचा है. इसमें 125 सीसी वाले 28,298 स्कूटर हैं, जबकि 150 सीसी वाले एनटॉर्क की संख्या 11,958 है. टीवीएस के पोर्टफोलियो में मौजूदा दूसरे स्कूटरों का हाल देखें, तो जुपिटर की 147,450 यूनिट्स, जेस्ट की 11,213 यूनिट्स, आईक्यूब की 42,882 यूनिट्स और ऑर्बिटर की 14,641 यूनिट्स सितंबर में बिकी हैं. 

यह भी पढ़ें: Honda QC3 vs TVS iQube: 50 पैसे से भी कम खर्च, कौन-सा स्कूटर खरीदना चाहिए

टीवीएस को एनटॉर्क की पहली 10 लाख यूनिट्स बेचने में 51 महीनों का वक्त लगा था. वहीं 10 लाख से 20 लाख यूनिट्स तक पहुंचने में कंपनी को सिर्फ 36 महीनों का वक्त लगा. जबकि स्कूटर की आखिरी 5 लाख यूनिट्स बेचने में कंपनी को सिर्फ 15 महीनों का वक्त लगा है. पिछले साढ़े 8 सालों में कंपनी ने इस स्कूटर की 25 लाख से ज्यादा यूनिट्स को बेचा है. 

Advertisement

कितनी है कीमत?

एनटॉर्क 125 की बात करें, तो ये मल्टीपल कलर और स्पेक्स के साथ आता है. इसके डिस्क वेरिएंट की कीमत 83,850 रुपये एक्स शोरूम नई दिल्ली से शुरू होती है. ये स्कूटर डिस्क, रेस एडिशन, सुपर स्कॉड एडिशन, रेस एक्सपी और एक्सटी वेरिएंट में आता है. इसे ड्रिफ्ट ब्लू, इन्फर्नो रेड और रश ग्रीन में खरीदा जा सकता है. 

यह भी पढ़ें: Bajaj-TVS का मार्केट पर कब्जा, ये हैं सबसे ज्यादा बिकने वाले 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर

स्कूटर में 124.8 सीसी का इंजन मिलता है, जो 7.5kW की पावर और 11.5 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. ये स्कूटर 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड सिर्फ 7.9 सेकंड में पकड़ लेता है. इसमें टाइप-सी चार्जिंग और लो फ्यूल अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसमें कई कनेक्टिविटी फीचर्स भी मिलते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »