6 October 2026
By: Aaj Tak Auto
इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वालों के लिए Ampere ने अपनी Nexus रेंज को और दमदार बनाते हुए नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Nexus EX Plus लॉन्च किया है
Photo: ampere-electric.com
Ampere Nexus EX+ को कंपनी ने दो वेरिएंट में पेश किया है. इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत ₹1,29,999 है, जबकि कनेक्टेड टेक्नोलॉजी वाले वेरिएंट की कीमत ₹1,35,999 है.
Photo: ampere-electric.com
दोनों वेरिएंट कार्बन नाइट और स्टील ग्रे कलर ऑप्शन में आते हैं. यानी ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से स्टैंडर्ड या ज्यादा फीचर्स वाला कनेक्टेड वर्जन चुन सकते हैं.
Photo: ampere-electric.com
Nexus EX+ में सबसे बड़ा बदलाव इसकी नई 5kW मोटर है. कंपनी के मुताबिक यह मोटर व्हील पर 202Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है.
Photo: ampere-electric.com
एम्पीयर का कहना है कि, ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 136 किमी की ड्राइविंग रेंज दे सकता है. इसका रियल वर्ल्ड रेंज 90 किमी से ज्यादा है.
Photo: ampere-electric.com
कंपनी का दावा है कि, इसकी बैटरी 3 घंटा 10 मिनट में 80% तक चार्ज हो सकती है. वहीं इसे फुल चार्ज होने में 4 घंटे का समय लगता है.
Photo: ampere-electric.com
यह इलेक्ट्रिक स्कूटर महज 4.5 सेकंड में 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है. ज्यादा टॉर्क की वजह से स्कूटर की पिक-अप क्षमता बेहतर हुई है.
Photo: ampere-electric.com
नए Nexus EX+ में IP65 रेटिंग वाला वॉटर-रेसिस्टेंट चार्जर दिया गया है. यह चार्जर अलग-अलग वैदर कंडिशन में ज्यादा सेफ तरीके से काम करता है.
Photo: ampere-electric.com
Nexus EX+ के दूसरे वेरिएंट में इंटेलिपैक कनेक्टेड टेक्नोलॉजी दी गई है. स्कूटर में कंपनी ने 30 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स दिए हैं.
Photo: ampere-electric.com
इन फीचर्स में रियल-टाइम चार्जिंग स्टेटस, लाइव ट्रैकिंग, जियो-फेंसिंग, फाइंड माय स्कूटर और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन शामिल हैं.
Photo: ampere-electric.com
कनेक्टेड सिस्टम में ट्रिप रिपोर्ट, राइडिंग स्टैटिस्टिक्स, चार्जिंग हिस्ट्री, एनर्जी इनसाइट्स, बैटरी हेल्थ स्कोर और सर्विस बुकिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.
Photo: ampere-electric.com
इसमें LFP बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. कंपनी का दावा है कि इस बैटरी की डिजाइन लाइफ 2,00,000 किलोमीटर है.
Photo: ampere-electric.com
इसके अलावा बैटरी पर पांच साल या 75,000 किलोमीटर की वारंटी दी जा रही है.
Photo: ampere-electric.com