नई FORTUNER लाने की तैयारी कर रही टोयोटा, चल रही टेस्टिंग

टोयोटा फॉर्च्यूनर का अपडेट हमें देखने को मिल सकता है. कंपनी इस कार को नए इंटीरियर और कई एक्सटीरियर बदलाव के साथ लाने की तैयारी कर रही है. हाल में ही इस एसयूवी के अपडेटेड वर्जन को टेस्ट करते हुए स्पॉट किया गया है. हालांकि, उस वक्त कार कैमोफ्लॉज से ढकी हुई थी. आइए जानते हैं नई फॉर्च्यूनर में क्या कुछ खास होगा.

Advertisement
Toyota Fortuner का अपडेटेड वर्जन अगले साल लॉन्च हो सकता है.  (Photo: Toyota) Toyota Fortuner का अपडेटेड वर्जन अगले साल लॉन्च हो सकता है. (Photo: Toyota)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:59 PM IST

टोयोटा ने हाल में ही ग्लांजा को अपडेट किया है. इसके बाद कंपनी की पॉपुलर 7-सीटर एमपीवी इनोवा हायक्रॉस के अपडेटेड वर्जन को भी टेस्ट करते हुए देखा गया है. अब लेटेस्ट तस्वीर सामने आई है टोयोटा फॉर्च्यूनर की, जिसे थाईलैंड में टेस्ट करते हुए स्पॉट किया गया है. हालांकि, टेस्टिंग के वक्त कार पूरी तरह से कैमोफ्लॉज में ढकी हुई थी. 

लेटेस्ट स्पाई शॉट्स में कार का फ्रंट व्यू दिखा है, जिससे कार की ग्रिल, लाइटिंग एरेंजमेंट और ओवरऑल लुक की जानकारी मिलती है. ये कार नए फ्रंट फेसिया के साथ आएगी. आइए जानते हैं लोगों की चहेती फॉर्च्यूनर में क्या कुछ नया आने वाला है. 

Advertisement

क्या होगा फॉर्च्यूनर में नया?

सबसे बड़ा बदलाव कार के फ्रंट फेसिया में देखने को मिलेगा. एसयूवी का फ्रंट फेसिया पहले ज्यादा बोल्ड और शार्प होगा. कार में बड़ी सेंट्रल ग्रिल मिलेगी, जो मेश पैटर्न में होगी. अपर ग्रिल और हेडलैम्प एरिया में हमें हॉरिजेंटल अरेंजमेंट मिलेगा. कार का फ्रंट लुक कुछ-कुछ नई हाइलक्स जैसा होगा. 

यह भी पढ़ें: लॉन्च हुई नई Toyota Fortuner Leader... इतने रुपये है कीमत

कार का साइड व्यू भी लेटेस्ट लीक्स में नजर आया है. कार में एक बड़ा बोनट, अपराइट कैबिन और अच्छा-खासा ग्राउंड क्लियरेंस मिलता है. एसयूवी में ठीक-ठाक व्हील आर्च, साइड स्टेप्स और मल्टी-स्पोक व्हील्स मिलेंगे. ये सभी डिटेल्स कार की टेस्टिंग के दौरान देखी गई हैं. हालांकि, दरवाजे, मिरर और रियर पैनल पर कैमोफ्लॉज होने की वजह से बहुत डिटेल नजर नहीं आती है. 

Advertisement

कब लॉन्च होगी ये कार?

कैबिन की बात करें, तो यहां भी हमें हाइलक्स की झलक देखने को मिलेगी. कार में ज्यादा मॉडर्न डैशबोर्ड मिलेगा, जिसमें बड़ा इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एडिशनल कनेक्टिविटी फीचर्स मिलेंगे. कार में पहले वाला ही 2.8 लीटर का डीजल इंजन मिलेगा. एसयूवी में ADAS मॉड्यूल फ्रंट में दिया जा सकता है. इसमें हमें पैनोरोमिक सनरूफ भी देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: MARUTI जैसा माइलेज, FORTUNER वाला साइज... सामने आई धांसू SUV की फ्यूल एफिशिएंसी

अब बात करते हैं भारत में ये कार कब लॉन्च होगी. टोयोटा ने इस साल अपने नेक्स्ट जनरेशन हाइलक्स को लॉन्च किया है. नई टोयोटा भी उसी प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी और उसी तरह की स्टाइलिंग के साथ आएगी. ये कार 2027 में लॉन्च हो सकती है. इससे पहले टोयोटा भारत में इनोवा हायक्रॉस को दिसंबर में लॉन्च कर सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »