कार को खरीदने या बुक करने से पहले अक्सर लोग उसकी टेस्ट ड्राइव लेते हैं. टेस्ट ड्राइव से लोगों को कुछ देर के लिए ही सही लेकिन का रियल वर्ल्ड फील मिलता है, जो फैसला लेने में उनकी मदद करता है. महाराष्ट्र के ठाणे में एक टेस्ट ड्राइव हादसे में बदल गई है. इसमें तीन लोग घायल हुए हैं.
मामला मंगलवार देर शाम का है. ठाणे के नौपाड़ा एरिया में Tata Sierra की टेस्ट ड्राइव चल रही थी. कार में तीन लोग मौजूद थे, जिसमें से एक कार शोरूम का कर्मचारी था. Tata Sierra हाल में ही मार्केट में पहुंची है और अब सड़कों पर भी नजर आने लगी है. टाटा की इस लेटेस्ट SUV की अच्छी डिमांड है.
रिपोर्ट्स की मानें, तो कार की टेस्ट ड्राइव के दौरान उसका बैलेंस अचानक बिगड़ा और कार बेकाबू हो गई है. कार सड़क किनारे खड़े एक ऑटो रिक्शा से टकराई. टक्कर के बाद भी कार आगे बढ़ती रही और कई बाइक्स को रौंदते हुए एक गड्ढे में जा रही. बताया जा रहा है कि गड्ढा लगभग 20 फुट गहरा था.
यह भी पढ़ें: Tata-Mahindra का दबदबा, ये हैं भारत में कार बेचने वाले टॉप-10 ब्रांड्स
हालांकि, इतने बुरे एक्सीडेंट के बाद भी कार में मौजूद लोग सुरक्षित हैं. उन्हें चोट जरूर आई है, लेकिन सभी की हालत खतरे से बाहर है. कार सवार लोगों को लोकल लोगों की मदद से बाहर निकाला गया और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया.
अधिकारियों ने बताया अगर कार का एयरबैग नहीं खुलता, तो परिस्थिति कुछ और होती. समय पर एयरबैग के खुलने की वजह से कार सवाल लोगों को कम चोट आई है. इसकी एक बड़ी वजह कार की सेफ्टी भी है. हाल में कार को लॉन्च करते हुए टाटा ने अपनी इस कार की सेफ्टी का प्रदर्शन किया था.
यह भी पढ़ें: Tata Punch EV: 6.49 लाख कीमत... 465KM रेंज! तस्वीरों में देखें टाटा की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV
कार की NCAP रेटिंग अभी सामने नहीं आई है, लेकिन टाटा ने खुद ही कई क्रैश टेस्ट किए थे. इस टेस्ट को लॉन्चिंग के वक्त दिखाया भी गया था. ऐसा ही एक क्लिप था, जिसमें Tata Sierra को सीधे Tata Sierra से ही क्रैश किया गया था. कंपनी ने दिखाया था कि क्रैश के बाद भी कार के दरवाजे आसानी से खुल रहे थे.
Tata Sierra को कंपनी ने 11.49 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है. कार तीन इंजन ऑप्शन में आती है. इसमें आपको 1.5L का टर्बो पेट्रोल, 1.5L का नैचुरली एसपरेटेड और 1.5L का डीजल इंजन मिलता है. इसमें आपको मैन्युअल और ऑटोमेटिक दोनों तरह के गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा.
aajtak.in