2.5 लाख कम कीमत, लॉन्च हुई नई Tata Harrier EV QWD, मिलते हैं तगड़े फीचर्स

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Advertisement
Tata Harrier EV QWD का नया वेरिएंट लॉन्च हुआ है, जिसकी कीमत कम है. (Photo: ev.tatamotors.com) Tata Harrier EV QWD का नया वेरिएंट लॉन्च हुआ है, जिसकी कीमत कम है. (Photo: ev.tatamotors.com)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:54 PM IST

टाटा मोटर्स ने Harrier EV का नया वेरिएंट लॉन्च किया है. कंपनी ने कार का सस्ता ऑल व्हील ड्राइव वेरिएंट लॉन्च किया है. अब तक कंपनी डुअल मोटर, ऑल व्हील ड्राइव सेटअप सिर्फ टॉप स्पेक्स वाले वेरिएंट्स में दे रही थी. अब कंपनी ने दूसरा वेरिएंट भी जोड़ दिया है, जिसमें ऑल व्हील ड्राइव मोड मिलेगा. 

नया वेरिएंट पिछले के मुकाबला 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर आता है. हालांकि, टाटा हैरियर ईवी का ऑल व्हील ड्राइव वर्जन सिर्फ 75kWh  बैटरी के साथ ही मिलेगा. आइए जानते हैं टाटा हैरियर के नए वेरिएंट की कीमत और दूसरी खास बातें. 

Advertisement

कितनी है कीमत? 

टाटा मोटर्स ने हैरियर ईवी का नया ऑल व्हील ड्राइव वेरिएंट 26.49 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है. पहले ऑल व्हील ड्राइव का ऑप्शन सिर्फ एम्पावर्ड 75 ट्रिम में मिलता था. अब कंपनी ने इसे फीयरलेस प्लस 75 के साथ जोड़ दिया है. 

Tata Harrier EV की कीमतें
वेरिएंट कीमतें (एक्स शोरूम)
एडवेंचर 65 ₹21.49 लाख
एडवेंचर एस 65 ₹21.99 लाख
फियरलेस प्लस 65 ₹23.99 लाख
फियरलेस प्लस 75 ₹24.99 लाख
फियरलेस प्लस QWD 75 (नया) ₹26.49 लाख
एम्पावर्ड 75  ₹27.49 लाख
एम्पावर्ड QWD 75 ₹28.99 लाख

यह भी पढ़ें: कितनी मजबूत और सेफ है Tata Sierra? क्रैश टेस्ट में हुआ खुलासा

बता दें कि टाटा हैरियर ईवी की कीमतें 21.49 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती हैं. वहीं टॉप वेरिएंट की कीमत 28.99 लाख रुपये एक्स शोरूम है. लॉन्च के बाद से अब तक कंपनी ने इसकी कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया है. हालांकि, एसी चार्जर खरीदने के लिए आपको 49 हजार रुपये अतिरिक्त देने होते हैं. 

Advertisement

हैरियर ईवी में क्या है नया? 

नए वेरिएंट की लॉन्चिंग के साथ ही अब हैरियर ईवी का ऑल व्हील ड्राइव दो ट्रिम में मिलता है. चूंकि नया वेरिएंट पिछले ऑल व्हील ड्राइव के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर आता है. इसलिए बहुत से लोगों तक इसकी पहुंच होगी. इस वर्जन में 75 kWh की बैटरी मिलती है, जो डुअल मोटर को पावर देती है. 

यह भी पढ़ें: पेट्रोल की टेंशन खत्म! Tata मोटर्स का गजब ऑफर, सस्ते में बेच रही EV

इसमें 313 एचपी की पावर और  504 एनएम का टॉर्क मिलता है. ये अपने सेगमेंट की सबसे ताकतवर एसयूवी में से एक है. इससे ज्यादा पावर आपको सिर्फ विनफास्ट वीएफ7 के ऑल व्हील ड्राइव वेरिएंट में मिलेगी. कंपनी का दावा है कि कार सिंगल चार्ज में 622 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है. 

फियरलेस प्लस 75 वेरिएंट में 12.3- इंच का टचस्क्रीन, 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट्स, 4-वे पावर्ड को-ड्राइवर सीट्स, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, 360 डिग्री कैमरा, जेबीएल ब्लैक 10-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, 19-इंच एलॉय, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एंबियंट लाइटिंग, वायरलेस चार्जिंग, रियर विंडो सनशेड्स और दूसरे फीचर्स मिलते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement