पेट्रोल की टेंशन खत्म! Tata मोटर्स का गजब ऑफर, सस्ते में बेच रही EV

14 Mar 2026

By: Aajtak Auto

मिल रहा डिस्काउंट

नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो टाटा मोटर्स के डिस्काउंट ऑफर का फायदा उठा सकते हैं. कंपनी अपनी विभिन्न कार्स पर बंपर डिस्काउंट दे रही है.

Photo: ev.tatamotors.com

ये डिस्काउंट सीमित समय के लिए उपलब्ध है. अलग-अलग मॉडल्स पर कंपनी अलग-अलग डिस्काउंट ऑफर कर रही है.  

Photo: ev.tatamotors.com

Tata Curvv EV पर कंपनी 1,71,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है. कार का इंट्रोडक्टरी प्राइस 17.49 लाख रुपये से शुरू होता है.

Photo: ev.tatamotors.com

वहीं Tata Punch EV पर कंपनी 1.2 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर दे रही है. ये कार 10 लाख रुपये से कम की शुरुआती कीमत पर आती है. 

Photo: ev.tatamotors.com

टाटा पंच ईवी की कीमत 9.69 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. इस कार को आप 6 वेरिएंट्स में खरीद सकते हैं.

Photo: ev.tatamotors.com

Nexon EV पर भी अच्छा ऑफर मिल रहा है. कार पर 1.41 लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है. कार की कीमत 12.49 लाख रुपये से शुरू होती है. 

Photo: ev.tatamotors.com

वहीं Tata Tiago EV पर कंपनी 1.3 लाख रुपये का ऑफर दे रही है. इसकी कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होती है.

Photo: ev.tatamotors.com

ये कंपनी की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है. इसके अलावा कंपनी 1.86 लाख रुपये के बेनिफिट्स सभी मॉडल्स पर दे रही है. 

Photo: ev.tatamotors.com

50 हजार रुपये का एक्सचेंज, स्पेशल अपग्रेड बेनिफिट्स, 6 महीने की फ्री चार्जिंग, फ्री चार्जर इंस्टॉलेशन जैसे ऑफर मिल रहे हैं. ये ऑफर्स 2024 के स्टॉक पर हैं.

Photo: ev.tatamotors.com

Read Next