Tata Harrier EV ने उलट दिया खेल... पेट्रोल-डीजल से ज्यादा लोग खरीद रहे हैं इलेक्ट्रिक SUV

टाटा के पोर्टफोलियो में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें शामिल हैं. इसका फायदा कंपनी को हो रहा है. जहां टाटा की पेट्रोल-डीजल कारों की सेल्स नहीं हो रही थी. वहां इलेक्ट्रिक कारों ने अपना दम दिखाया है. टाटा हैरियर ईवी इसका एक अच्छा उदाहरण है. इस कार की लॉन्चिंग के बाद टाटा की बड़ी एसयूवी की सेल कई गुना बढ़ गई है.

Advertisement
Tata Harrier EV में ऑल व्हील ड्राइव का फीचर आता है. (Photo: ev.tatamotors.com) Tata Harrier EV में ऑल व्हील ड्राइव का फीचर आता है. (Photo: ev.tatamotors.com)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 11:02 AM IST

एक बदलाव से कैसे किस्मत बदल सकती है. टाटा ने ये काम कार के मामले में कर दिखाया है. अगर आपको इलेक्ट्रिक और ICE (इंटरनल कंबशन इंजन) कार में से एक वेरिएंट चुनने के लिए कहा जाए, तो आप चुनेंगे. ज्यातार लोगों का जवाब शायद ICE होगा, लेकिन आंकड़े इस थ्योरी को गलत साबित कर रहे हैं. 

टाटा ने अपनी कार के जरिए इस पूरे खेल को पलट दिया है. दरअसल, टाटा हैरियर ईवी की एंट्री के बाद के आंकड़े कुछ और ही कहानी कह रहे हैं. इस कार के ईवी अवतार में जिस तेजी से पेट्रोल और डीजल को पीछे छोड़ा है, वो अपने आप में एक कहानी है. 

Advertisement

क्या कहते हैं नंबर्स?

जून 2025 में टाटा ने हैरियर ईवी को लॉन्च किया था. जुलाई 2025 से हर महीने ये कार अपने पेट्रोल-डीजल वर्जन के मुकाबले ज्यादा बिक रही है. जून 2025 से मार्च 2026 तक के आंकड़ों पर नजर डालें, तो इन 10 महीनों में हैरियर ईवी की 17,592 यूनिट्स बिकी हैं. वहीं पेट्रोल और डीजल की संयुक्त सेल 13,416 यूनिट्स पर सिमट गई है. 

यह भी पढ़ें: Nexon-Brezza को देगी टक्कर, आ रही Volkswagen की सबसे सस्ती SUV

इसका मतलब है कि इन 10 महीनों में बिकी कुल हैरियर में से 57 परसेंट इलेक्ट्रिक हैं. जून 2026 में टाटा ने 2,962 हैरियर एसयूवी को बेचा है, जिसमें से 1,903 ईवी हैं. यानी जून की सेल में ईवी हैरियर की हिस्सेदारी 64 परसेंट की है. यहां से साफ है कि हर तीन से दो हैरियर इलेक्ट्रिक अवतार में बिक रही हैं. 

Advertisement

कीमत में है कई लाख का अंतर

ये इसलिए भी मायने रखता है क्योंकि ईवी की तुलना में पेट्रोल-डीजल वेरिएंट की कीमत काफी कम है. हैरियर पेट्रोल की कीमत 12.99 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. वहीं हैरियर ईवी की कीमत 21.69 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. इन दोनों की कीमतों का अंतर आप साफ देख सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Skoda Kylaq: 6 एयरबैग की सेफ्टी, ब्रांड की सबसे सस्ती SUV का नया वेरिएंट लॉन्च

असली खेल तब शुरू होता है, जब आप कार के फीचर्स की तुलना शुरू करते हैं. आपको 21.69 लाख वाली ईवी हैरियर में जो फीचर्स मिलेंगे, वो 13 लाख वाले वर्जन में नहीं मिलते हैं. टाटा ने बहुत ही चालाकी के साथ हैरियर ईवी की कीमतों को हैरियर ICE के प्रीमियम वेरिएंट्स के नजदीक रखा है. 

क्या मिलता है हैरियर ईवी में?

हैरियर ईवी ज्यादा पावरफुल और फीचर्स से भरी हुई है. इसके 75kWH QWD ड्राइव वेरिएंट में दो मोटर आते हैं. ये एसयूवी 6.3 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. आपको हैरियर ICE में ऑल-व्हील ड्राइव का फीचर नहीं मिलेगा. 

ये कार 627 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज के साथ आती है. इसमें फास्ट चार्जिंग का विकल्प मिलता है, जिससे सिर्फ 15 मिनट कार को चार्ज करके 215 किलोमीटर का सफर तय किया जा सकता है. जुलाई 2025 में हैरियर ईवी के मार्केट के आने के बाद कंपनी ने 2,216 यूनिट्स बेची थी. जबकि मई 2025 में हैरियर की सिर्फ 894 यूनिट्स बिकी थीं. 

Advertisement

मार्च 2026 में हैरियर की 2,826 यूनिट्स बिकी थीं, जबकि जून 2026 में इसकी सेल्स 2,962 तक पहुंच गई. जुलाई 2026 में सेल्स का आंकड़ा 3,301 पर पहुंच गया. ईयर-ऑन-ईयर इस कार की सेल 49 फीसदी बढ़ी है. यानी इलेक्ट्रिक हैरियर की सेल हर महीने बढ़ भी रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »