रॉयल एनफील्ड ने आधिकारिक तौर पर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के सेगमेंट एंट्री कर ली है. कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक Flying Flea C6 को लॉन्च कर दिया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आती है. इस बाइक की बुकिंग और टेस्ट ड्राइव 10 अप्रैल से शुरू होगी. बाइक की डिलीवरी मई के अंत से शुरू होगी.
अब तक जिस रॉयल एनफील्ड को लोग उसकी आवाज के लिए जानते थे, उसने एक नई सेगमेंट में एंट्री कर ली है. Flying Flea C6 को कंपनी ने बैटरी एज सब्सक्रिप्शन के तहत भी लॉन्च किया है. आइए जानते हैं इस बाइक की कीमत और दूसरी खास बातें.
Flying Flea C6 को रॉयल एनफील्ड ने 2.79 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है. इस बाइक को बैटरी एज ए सर्विस मॉडल (BaaS) के तहत भी खरीदा जा सकता है. BaaS के तहत इस बाइक कीमत 1.99 लाख रुपये एक्स शोरूम हो जाती है. इसकी डिलीवरी मई में शुरू होगी. 10 अप्रैल से बाइक को बुक किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: रॉयल एनफील्ड का बिगड़ेगा खेल! Triumph ने लॉन्च की सस्ती 350 सीसी बाइक्स, कीमत बस इतनी
कंपनी ने फ्लाइंग फ्ली का अलग शोरूम जामनगर बेंगलुरू में खोला है. फ्लाइंग फ्ली दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान काफी पॉपुलर नाम रहा है. फ्लाइंग फ्ली सी6 ना सिर्फ रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक बाइक है, बल्कि सबसे हल्की बाइक भी है.
फ्लाइंग फ्ली सी6 को नियो-विंटेज डिजाइन दिया गया है. इसमें कनेक्टेड टेक और रोजमर्रा की जरूरत के सभी फीचर्स दिए गए हैं, जो एक बाइक में चाहिए होते हैं. ये बाइक 3.91kWh की बैटरी के साथ आती है. इसमें एयर-कूल्ड सेटअप दिया गया है. इसमें सेगमेंट फर्स्ट मैग्निशियल एलॉय केसिंग इस्तेमाल की गई है.
यह भी पढ़ें: रॉयल एनफील्ड की बंपर सेल, 28 दिन में बिकीं 91 हजार से ज्यादा बाइक्स
बाइक 20.6 एचपी की पावर और 60 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करती है. इसमें पावर डिलीवरी टू-स्टेज बेल्ट ड्राइव सिस्टम से आती है. इस बाइक की टॉप स्पीड 115 किलोमीटर प्रति घंटे की है. इसे 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में सिर्फ 3.7 सेकंड का वक्त लगता है. इसकी आईडीसी रेंज 154 किलोमीटर है. बाइक का वजन सिर्फ 124 किलोग्राम है.
अभिषेक मिश्रा