रॉयल एनफील्ड की बंपर सेल, 28 दिन में बिकीं 91 हजार से ज्यादा बाइक्स

24 Mar 2026

By: Aajtak Auto

जमकर खरीद रहे हैं लोग 

फरवरी 2026 में रॉयल एनफील्ड की बंपर सेल हुई है. पिछले साल यानी फरवरी 2025 के मुकाबले इस साल फरवरी में कंपनी ने 12.9 परसेंट ज्यादा सेल की है. 

Photo: royalenfield.com

पिछले साल कितनी थी सेल

2025 फरवरी में कंपनी ने 80,799 यूनिट्स बेची थी. वहीं फरवरी 2026 में कंपनी की कुल सेल 91,248 यूनिट्स की है. 

Photo: royalenfield.com

जनवरी से कम हुई है सेल

हालांकि, जनवरी 2026 के मुकाबले कंपनी की सेल 2.7 परसेंट कम हुई है. जनवरी में कंपनी ने 93,781 यूनिट्स बेची थी. 

Photo: royalenfield.com

350cc की बंपर डिमांड

कंपनी के ज्यादा सेल्स 350 सीसी के मॉडल्स से आई है. इसमें क्लासिक 350, बुलेट 350, हंटर 350 और मीटियोर 350 शामिल हैं. 

Photo: royalenfield.com

बेस्ट सेलिंग बाइक 

क्लासिक 350 कंपनी की बेस्ट सेलिंग बाइक है. फरवरी में इसकी 34,307 यूनिट्स बिकी हैं. वहीं बुलेट 350 की 21,821 यूनिट्स बिकी हैं. 

Photo: royalenfield.com

हंटर-मीटियोर की डिमांड 

हंटर 350 की 20,234 यूनिट्स कंपनी ने फरवरी महीने में बेची हैं. वहीं मीटियोर 350 की 8,817 यूनिट्स फरवरी 2026 में बिकी हैं. 

Video: ITG

बड़ी बाइक्स की कम है मांग

मिड और हायर सेगमेंट में कंपनी की सेल बहुत ज्यादा नहीं है. यानी ग्रोथ मिली जुली है. 650 सीसी में इंटरसेप्टर और कॉन्टिनेंटल जीटी की सेल 2,211 यूनिट्स की है. 

Photo: royalenfield.com

450cc बाइक्स की सेल

सुपर मीटियोर 650 की 863 यूनिट्स बिकी हैं. वहीं हिमालयन 450 की 2,123 यूनिट्स और गुरिल्ला 450 की 759 यूनिट्स बिकी हैं. 

Photo: royalenfield.com

शॉटगन की सेल हुई कम

शॉटगन 650 की सेल में गिरावट आई है. बाइक की सिर्फ 113 यूनिट्स फरवरी में बिकी हैं. हालांकि, जनवरी के मुकाबले सेल बढ़ी है. 

Photo: royalenfield.com

Read Next