29KM माइलेज... MARUTI के दुश्मन की डिलीवरी हुई शुरू, दमदार हैं SUV के फीचर्स

रेनो डस्टर हाइब्रिड की डिलीवरी शुरू हो गई है. कंपनी ने इस हाइब्रिड कार को पिछले महीने लॉन्च किया था, जो अपने सेगमेंट का बेस्ट माइलेज क्लेम करती है. ये कार 29 किलोमीटर प्रति लीटर के क्लेम्ड माइलेज के साथ आती है. इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुई डस्टर को अपने हाइब्रिड अवतार से काफी उम्मीद है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

Advertisement
Renault Duster Hybrid अक्टूबर में लॉन्च हुई है. (Photo: ITG) Renault Duster Hybrid अक्टूबर में लॉन्च हुई है. (Photo: ITG)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 06 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:14 PM IST

रेनो ने भारतीय बाजार में अपनी पहली हाइब्रिड कार की डिलीवरी शुरू कर दी है. हम बात कर रहे हैं ब्रांड की एक मात्र हाइब्रिड कार रेनो डस्टर की. कंपनी ने पिछले महीने ही रेनो डस्टर हाइब्रिड ई-टेक 160 को लॉन्च किया है, जिसकी डिलीवरी शुरू हो चुकी है. 17 अक्टूबर को लॉन्च हुई ये कार अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा माइलेज क्लेम करती है. 

Advertisement

इस कार को पहला कस्टमर हैदराबाद हाईटेक सिटी के नए शोरूम में मिला. कंपनी के मुताबिक, डस्टर हाइब्रिड की बुकिंग के मामले में हैदराबाद सबसे आगे है. हालांकि, कंपनी ने ये नहीं बताया है कि इस कार को कितनी बुकिंग मिली है. 

कितनी है कीमत? 

रेनो डस्टर हाइब्रिड ई-टेक 160 की कीमत 16.99 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. ये कीमत कार के टेक्नो वेरिएंट की है. वहीं इसका इमोशन वेरिएंट 19.49 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर आता है. इस कार का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, विक्टोरिस और टोयोटा अर्बन क्रूजर हायराइडर से है. 

यह भी पढ़ें: Maruti भी छूट गई पीछे... 29KM के माइलेज के साथ आ रही DUSTER HYBRID

वैसे मिडसाइज सेगमेंट में इस कार का मुकाबला हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टॉस से भी होगा. क्रेटा सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुई डस्टर की सेल्स अभी तक बहुत अच्छी नहीं रही है. ऐसे में हाइब्रिड की एंट्री से कंपनी को फायदा होने की उम्मीद है.

Advertisement

क्या है कार में खास? 

डस्टर हाइब्रिड की सबसे बड़ी खासियत इसका माइलेज है. कंपनी का दावा है कि कार 29 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज ऑफर करती है. इसमें 1.8 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो दो इलेक्ट्रिक मोटर और 1.4kWh बैटरी वाले हाइब्रिड सेटअप के साथ आता है. 

यह भी पढ़ें: Duster Hybrid: देश की सबसे ज्यादा माइलेज वाली हाइब्रिड SUV लॉन्च, इतनी है कीमत

इस पूरे सेटअप की कंबाइन्ड पावर 160 पीएस की है. रेनो इसके साथ मल्टीमोड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑफर करती है. कंपनी दावा करती है कि फुल टैंक में ये कार 1400 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है. रेनो की मानें, तो शहरों का 80 परसेंट सफर कार इलेक्ट्रिक मोड में तय कर सकती है. 

दूसरी हाइलाइट्स की बात करें, तो डस्टर हाइब्रिड में फ्रीक्वेंसी डिपेंडेंट डैम्पर्स, इल्यूमिनेटेड ग्रिल और रिवाइज्ड इंटीरियर कलर थीम मिलेगी. कंपनी इस कार के साथ 7 साल की वारंटी ऑफर कर रही है. वहीं कार की बैटरी पर 8 साल या 1.6 लाख किलोमीटर की वारंटी मिलेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »