ऑफ-रोडिंग के लिए बेस्ट! एडवेंचर अवतार में नई DUSTER लॉन्च, कीमत है इतनी

Renault Duster Adventure Edition: रेनॉ डस्टर के नए एडवेंचर एडिशन में कंपनी ने कुछ ख़ास ऑफ-रोडिंग फीचर्स को शामिल किया है, जो इसे रेगुलर मॉडल के मुकाबले थोड़ा अलग बनाते हैं. ये एसयूवी तीन अलग-अलग पॉवरट्रेन ऑप्शन में आती है.

Advertisement
Renault Duster के इस नए एडवेंचर एडिशन का लेह से खास कनेक्शन है. Photo: ITG Renault Duster के इस नए एडवेंचर एडिशन का लेह से खास कनेक्शन है. Photo: ITG

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:11 PM IST

फ्रेंच कार निर्माता कंपनी Renault ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपनी मशहूर एसयूवी डस्टर को पेश किया था. अब कंपनी ने इसके नए एडवेंचर एडिशन को बाजार में बिल्कुल नए अंदाज में लॉन्च किया है. जिसकी शुरुआती कीमत 12.99 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये रखी गई है. यह स्पेशल एडिशन कुल तीन वेरिएंट में पेश किया गया है और ये एसयूवी उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो डस्टर के साथ थोड़ा एडवेंचर फील चाहते हैं.

Advertisement

रेनो डस्टर एडवेंचर एडिशन को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस बैस्टिल डे के मौके पर लॉन्च किया गया. इस दौरान भारत में फ्रांस के राजदूत थियरी माथू और रेनो ग्रुप इंडिया के सीईओ स्टीफन डेब्लेज मौजूद रहे. कंपनी ने बताया कि यह लॉन्च फ्रेंच इंजीनियरिंग और भारतीय ग्राहकों के बीच बने मजबूत रिश्ते का प्रतीक है. डस्टर ने भारत में लाखों लोगों के साथ सफर तय किया है और अब एडवेंचर एडिशन उसी विरासत को नए रूप में आगे बढ़ाएगा.

नए एडवेंचर एडिशन में क्या है ख़ास

नई डस्टर एडवेंचर एडिशन को तीन पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया गया है. इसमें टर्बो टीसीई 100 एमटी, टर्बो टीसीई 160 एमटी और टर्बो टीसीई 160 डीसीटी शामिल हैं. इस स्पेशल एडिशन में खास Adventure डेकल दिए गए हैं, जिन पर टोपोग्राफिकल कंटूर लाइनें और लेह के जियोग्रॉफिकल कोऑर्डिनेट्स (34.27 N और 77.60 E) दिए गए हैं. कंपनी का कहना है कि यह उन टफ टेरेन के कोऑर्डिनेट्स हैं जहां डस्टर की टेस्टिंग हुई है.

Advertisement
इस स्पेशल एडिशन में खास Adventure डेकल दिए गए हैं

मिलते हैं ये फीचर्स

Renault Duster के इस नए एडवेंचर एडिशन में फुल LED हेडलैंप, इलेक्ट्रिक पैनोरमिक सनरूफ, इलेक्ट्रिक पावर्ड टेलगेट, माय रेनॉ ऐप के साथ कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, ऑटोमैटिक डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 10.1 इंच का मल्टीमीडिया सिस्टम और 17 इंच के ओशन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. इसके अलावा एडवेंचर थीम वाले डेकल, स्पेशल एम्बेलिशर और प्रीमियम फ्लोर मैट्स भी इस एडिशन को यूनिक बनाते हैं.

डस्टर एडवेंचर एडिशन के वेरिएंट और कीमत:

वेरिएंट   ट्रांसमिशन  कीमत (एक्स-शोरूम)
Turbo TCe 100 मैनुअल  12.99 लाख
Turbo TCe 160 मैनुअल  13.99 लाख
Turbo TCe 160 ऑटोमेटिक 15.39 लाख

डस्टर एडवेंचर एडिशन के लुक, डिजाइन या इंजन मैकेनिज़म में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है. केवल इस स्पेशल एडिशन में कुछ ख़ास फीचर्स को शामिल किया गया है, जो इसे रेगुलर मॉडल से अलग बनाते हैं. इसके रेगुलर मॉडल की शुरुआती कीमत 10.49 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 18.69 लाख रुपये तक जाती है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »