निसान इंडिया (Nissan India) भारतीय बाजार में जल्द ही एक नई एसयूवी लॉन्च करने वाली है. कंपनी मिडसाइज एसयूवी टेक्टॉन (Tekton) लेकर आ रही है. ब्रांड ने इसकी लॉन्च डेट को एक टीजर के साथ कन्फर्म कर दिया है. नए टीजर में कंपनी इस कार को बेबी पेट्रोल (Baby Patrol) का लेबल दिया है.
टीजर में कंपनी ने इस एसयूवी के साथ पॉपुलर पेट्रोल एसयूवी को भी दिखाया है. वैसे तो निसान की अपकमिंग मिडसाइज एसयूवी टेक्टॉन रेनो की डिस्टर पर बेस्ड है. लेकिन टीजर से लगता है कि इसका डिजाइन बड़ी एसयूवी पेट्रोल से प्रेरित होगा. आइए जानते हैं इस कार की लॉन्च डेट और दूसरी खास बातें.
निसान ने लेटेस्ट टीजर में इसकी लॉन्च डेट को कन्फर्म कर दिया है. ये कार 9 जुलाई को मुंबई में लॉन्च होगी. ये इस कार का ग्लोबल डेब्यू होगा. लेटेस्ट टीजर में कंपनी ने कार का फ्रंट डिजाइन दिखाया है. इससे साफ है कि ये कार अपनी बड़ी सिबलिंग से इंस्पायर्ड होगी. कार में चौड़ी ग्रिल, अपराइट स्टांस, हॉरिजॉन्टल लाइटिंग सिग्नेचर और बोल्ड प्रोपोर्शन मिलेगा.
यह भी पढ़ें: Defender जैसा भौकाल, मारुति जैसा माइलेज, भारत आ सकती है Nissan की ये कार
कार के बोनेट पर TEKTON लिखा हुआ है. फ्रंट में कंपनी ने पूरी चौड़ाई तक लाइटिंग बार दिया है, जो निसान के लोगो से कनेक्टेड है. ये लोगो भी इल्यूमिनेटेड है. कंपनी खुद इस कार को बेबी पेट्रोल का लेबल दे रही है. हालांकि, इसमें पेट्रोल वाला डीएनए कितना है, ये तो लॉन्चिंग के बाद ही पता चलेगा.
कार के इंटीरियर और एक्सटीरियर की ज्यादा जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है. चूंकि ये कार रेनो की डस्टर पर बेस्ड है, तो काफी कुछ का अंदाजा लगाया जा सकता है. एसयूवी बॉक्सी डिजाइन के साथ आएगी. इसमें मस्कुलर वील आर्च और बॉडी क्लैडिंग मिलेगी.
इंटीरियर की बात करें, तो वो काफी हद तक रेनो डस्टर से मिलता जुलता हो सकता है. कंपनी इसमें बेहतर क्वालिटी के मैटेरियल और फिनिश दे सकती है. इसमें 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और डुअल जोन ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: Nissan Gravite: 40 पैसे मेंटनेंस खर्च... 5.65 लाख कीमत! तस्वीरों में देखिए कैसी है सबसे सस्ती 7-सीटर कार
टेक्टॉन में फीचर्स की भी भरमार होगी. ये एसयूवी रियर एसी वेंट, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, पावर्ड ड्राइवर सीट, पैनोरोमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग पैड, एम्बिएंट लाइटिंग, 6 स्पीकर, लेवल 2 ADAS, 360 डिग्री कैमरा और कई दूसरे सेफ्टी फीचर्स के साथ आएगी.
कार रेनो डस्टर वाले ही पावरट्रेन के साथ आएगी. इसके बेस वेरिएंट में 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 100 पीएस की पावर और 160 एनएम का टॉर्क ऑफर करेगा. वहीं हायर वेरिएंट में 1.3 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है, जो 163 पीएस की पावर और 280 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करेगा. इसमें मैन्युअल और सीटीसी दोनों ही पावरट्रेन मिल सकते हैं.
संभवतः कंपनी हाइब्रिड पावरट्रेन भी ऑफर कर सकती है. हालांकि, हाइब्रिड इंजन वाली रेनो डस्टर अभी भारत में लॉन्च नहीं हुई है. कार की कीमत की बात करें, तो कंपनी 11 लाख रुपये से कम की शुरुआती कीमत पर इसे लॉन्च कर सकती है. रेनो डस्टर को कंपनी ने 10.49 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया था. निसान टेक्टॉन की कीमत भी इसी के आसपास होगी.
आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क